Jhalandhar: पुराने कांग्रेसी परिवार ने थामा भाजपा का दामन

पुरानी पार्टी पर निशाना साधा

Jhalandhar: पुराने कांग्रेसी परिवार ने थामा भाजपा का दामन

जालंधर के कट्टर टकसाली कांग्रेसी चौधरी परिवार ने भाजपा में आने के बाद अपनी पुरानी पार्टी पर जम कर निशाना साधा। पूर्व सांसद स्व. संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अब कारपोरेट हो गई है, जहां किसी का भी अपमान हो सकता है। 

जालंधर। जालंधर के कट्टर टकसाली कांग्रेसी चौधरी परिवार ने भाजपा में आने के बाद अपनी पुरानी पार्टी पर जम कर निशाना साधा। उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद स्व. संतोख सिंह चौधरी का पंजाब की राजनीति में खासा दबदबा रहा और उनके पूर्वजों ने जालंधर दोआब में हमेशा कांग्रेस की मसाल जलाए रखी। यहां तक कि आतंकवाद के सबसे बुरे दिनों में भी वे जालंधर दोआब में कभी न तो कांग्रेस के समर्थन से गुरेज किया और न आतंकवाद के विरोध से गुरेज।  पूर्व सांसद स्व. संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अब कारपोरेट हो गई है, जहां किसी का भी अपमान हो सकता है। 
उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप ने मेरे बेटे और पति का अपमान किया। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मेरे बेटे को परिवार का आखिरी चिराग बताया। अब मैं कैसे कांग्रेस के साथ चल सकती थी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मैं आज भी नहीं भूली हूं, जिसमें मेरे पति ने कांग्रेस के लिए शहादत दी है। मगर कांग्रेस ने उसका भी ध्यान नहीं रखा और हमें दरकिनार कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार ने कांग्रेस को 100 साल दिए हैं। अब यहां अपनों को नहीं बाहर से आए लोगों को टिकट और सम्मान मिल रहा है। जो टकसाली पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं, उन्हें दरकिनार किया जा रहा है। मेरे परिवार की तीसरी पीढ़ी विधानसभा में है। पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता मेरे बेटे को टारगेट कर रहे हैं जो खुद की सीट नहीं बचा पाए थे। यहां तक मेरे बेटे को दुर्योधन कहा गया।  

चन्नी पर निशाना साधते हुए कर्मजीत कौर चौधरी ने कहा किए चन्नी जहां गए, वहीं पर बर्बादी हो गई। उप चुनाव में मुझे हार का सामान करना पड़ा, मगर नेताओं ने हाईकमान से कहा कि चौधरी परिवार को तो सहानुभूति वोट भी नहीं मिले। कर्मजीत कौर चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने मेरे परिवार का जो अपमान किया गयाए उसे सभी ने देखा। भाजपा ने हमें अपने परिवार में शामिल किया और इज्जत दी मैं हमेशा बीजेपी के लिए काम करूंगी। मेरे परिवार ने कांग्रेस का हिस्सा होते हुए उन्हें करीब 18 बार जीत दिलाई है। 

Post Comment

Comment List

Latest News