आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

कल किये कार्य का परिणाममिलेगा। संतान के साथ संबंध सुधरेंगे। कष्टों का निवारण होने से मन प्रसन्न रहेगा। सफलता के मद में चूर रहेंगे। मन में शांति रहेगी। वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा। व्यापार विस्तार की नीति अपनाऐंगे। आय बढाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

मेष
कल किये कार्य का परिणाममिलेगा। संतान के साथ संबंध सुधरेंगे। कष्टों का निवारण होने से मन प्रसन्न रहेगा। सफलता के मद में चूर रहेंगे। मन में शांति रहेगी। वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा। व्यापार विस्तार की नीति अपनाऐंगे। आय बढाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
मिथुन
प्रतिद्वंद्वी से बिगडे कार्य सुधरना प्रारंभ होंगे। सरकार से सहयोग मिलेगा। परिवार में वातावरण सौम्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली से सभी प्रभावित रहेंगे। सर्वत्र प्रशंसा के पात्र बनेंगे। संतान के भविष्य को लेकर बनी चिंता समाप्त होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी।
सिंह
पदोन्नति होगी, आय बढेगी। सरकार का सहयोग मिलेगा। अकारण लिया ऋण चुकाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर बनी परेशानी दूर होगी। प्रतिद्वंद्वी या शत्रु से अकारण विवाद संभव। संपत्ति विवाद का निस्तारण होगा। साझेदारों से चल रहा विवाद समाप्त होगा।
तुला
धन प्राप्ति के लिए मशक्कत करनी पडेगी। व्यापार विस्तार के लिए साझेदारों व अधीनस्थों का सहयोग आवष्यक होगा। अथक परिश्रम के पश्चात अल्प लाभ से मन व्यथित रहेगा। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। अकारण विवाद संभव।
धनु
कार्यस्थल पर चल रहे विवाद समाप्त होंगे। विवाह संबंधों आदि में सावधानी बरतना आवष्यक है। व्यापार विस्तार होगा किन्तु जनसंपर्क व विज्ञापन में अत्यधिक खर्च से बचत कम रहेगी। परिवार के साथ धर्म लाभ प्राप्त करेंगे। भूमि व भवन संबंधी कार्य आगे बढेंगे।
कुंभ
दिन का प्रारंभ शुभ समाचार से होगा, पूरा दिन आनन्द में व्यतीत होगा। अकारण उपजे विवाद स्वत: शांत हो जाएंगे। शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक मामलों में दूसरों के दखल को बंद करें। संतान की ओर ध्यान देना आवष्यक है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।
वृष
खर्च को नियंत्रित करने का प्रयास करेंगे। खर्च से मानसिक अशांति रहेगी। संतान को रोजगार में लाभ होगा। व्यापार को लेकर जनसंपर्क बढने से व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय को बढाने का प्रयास करेंगे, अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा, प्रतिस्पर्धा में लाभ मिलेगा।परिवार का सहयोग मिलेगा। 
कर्क
गत दिनों से चल रही धन की समस्या का अब निस्तारण होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। लंबे समय से अटकी उधारी वसूलेंगे। व्यापारिक संबंधों में मधुरता आएगी। प्रतिद्वंद्वी नतमस्तक होंगे। कठोर परिश्रम का लाभ मिलने लगेगा, परिश्रम करते रहें। जीवनसाथी से तकरार संभव। 
कन्या

धन संबंधी मामलों में चल रही परेशानी समाप्त होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। भ्रमण व धर्मकर्म में रूचि बढेगी। नौकरीपेशा कार्य भार से व्यस्त रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर योजना बनाएेंगे। विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 
वृश्चिक
अटके कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। भवन, वाहन व संपत्ति प्राप्ति का योग। परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा। अत्यधिक भागदौड से थकान अनुभव करेंगे। आलस्य के कारण कार्य पर ध्यान कम रहेगा। मन में उमंग रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य संभव। 
मकर
नौकरी व विवाह प्रस्ताव प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। परेशानियों का अंत होगा। कष्टों से मुक्ति मिलेगी। कार्य गति पकडेंगे किन्तु अधीनस्थों व साझेदारों से सावधान रहना आवष्यक है। लाभ हानि को लेकर मन में संषय की स्थिति रहेगी। पारिवारिक विवादों से परेशान रहेंगे।
मीन
परिवार में किसी वृद्ध को नेत्र या अस्थि रोग की परेषानी संभव। कार्यस्थल पर उपजे विवादों को स्वयं की वाकपटुता से निस्तारित करेंगे। प्रतिद्वंद्वी मान प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे। धन प्रबंधन को लेकर आष्वस्त रहेंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News