Congress ने पंजाब के लिए गठित की प्रचार समिति

Congress ने पंजाब के लिए गठित की प्रचार समिति

पार्टी ने टी. राजेंद्र सिंह बाजवा, कुलदीप सिंह नागरा, राणा गुरजीत सिंह, ओम प्रकाश सोनी, अरुणा चौधरी, जग दर्शन कौर तथा संगत सिंह गिलजियान सहित 35 लोगों को समिति के लिए नियुक्त किया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में राणा कंवरपाल सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस इकाई की प्रचार समिति का गठन किया है। 

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी और बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है और नए पदाधिकारियों से तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने वरिष्ठ नेता हरदयाल सिंह कंबोज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुखविंदर सिंह धन्नी और पवन अधिया को सह उपाध्यक्ष तथा जसवीर सिंह डिंपा को संयोजक बनाया है।

उन्होंने बताया कि समिति में 35 लोगों को जगह दी गई है। समिति में पार्टी के विभिन्न संगठनों की प्रदेश अध्यक्षों को पदेन सदस्य बनाया गया है।

पार्टी ने टी. राजेंद्र सिंह बाजवा, कुलदीप सिंह नागरा, राणा गुरजीत सिंह, ओम प्रकाश सोनी, अरुणा चौधरी, जग दर्शन कौर तथा संगत सिंह गिलजियान सहित 35 लोगों को समिति के लिए नियुक्त किया है।

Read More 2 जून को सरेंडर करेंगे केजरीवाल, बोले - देश को तानाशाही से बचाने के लिए जा रहा जेल 

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग ने जयराम रमेश को भेजा नोटिस, जिला अधिकारियों को फोन करने संबंधी दावे पर मांगा स्पष्टीकरण चुनाव आयोग ने जयराम रमेश को भेजा नोटिस, जिला अधिकारियों को फोन करने संबंधी दावे पर मांगा स्पष्टीकरण
रमेश ने कहा कि निवर्तमान गृह मंत्री सुबह से जिला कलेक्टर्स से फोन पर बात कर रहे हैं। अब तक...
एग्जिट पोल में कोई सच्चाई नहीं, ये केवल अटकलें : राहुल
मोदी के डर से भाजपा की एक तरफा जीत दिखा रहा है मीडिया : गहलोत
श्रीलंका में भारी बारिश के कारण नदी में बढ़ा जल स्तर, बाढ़ की चेतावनी
Foreign Exchange Reserves 2.03 अरब डॉलर गिरकर 646.7 अरब डॉलर पर
मोदी ने की चक्रवात रेमल की समीक्षा, प्रभावित राज्यों को केन्द्र से मिलती रहेगी मदद
Honeytrap : रेप में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली करने वाली महिला समेत चार गिरफ्तार