हवाई यात्रियों की कमी के कारण 14 फ्लाइट रद्द

विमानों का संचालन रद्द किया जा रहा है

हवाई यात्रियों की कमी के कारण 14 फ्लाइट रद्द

हवाई यात्रियों की संख्या में इन दिनों भारी कमी देखने को मिल रही है। इसके कारण आए दिन विमानों का संचालन रद्द किया जा रहा है। जयपुर से जाने वाली 14 फ्लाइट रद्द रही। इनमें इंडिगो की आठ, अलायंस एयर की दो, एयर एशिया की चार फ्लाइटे हैं।

जयपुर। हवाई यात्रियों की संख्या में इन दिनों भारी कमी देखने को मिल रही है। इसके कारण आए दिन विमानों का संचालन रद्द किया जा रहा है। जयपुर से जाने वाली 14 फ्लाइट रद्द रही। इनमें इंडिगो की आठ, अलायंस एयर की दो, एयर एशिया की चार फ्लाइटे हैं। वहीं चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट दो घंटे देरी से उड़ान भरी। पिछले 18 दिनों में जयपुर से जाने वाली 78 फ्लाइटें यात्रीभार कम होने के चलते रद्द की गई है।  

इंडिगो की सुबह 9 बजे इंदौर, इंडिगो की सुबह 8.05 बजे मुंबई, इंडिगो की सुबह 8:45 बजे लखनऊ, इंडिगो की रात 8:05 बजे दिल्ली, इंडिगो की शाम 5:20 बजे देहरादून, इंडिगो की रात 9:05 बजे इंदौर, इंडिगो की रात 8:50 बजे दिल्ली, इंडिगो की जयपुर से रात 12:40 बजे गोवा, अलायंस एयर की जयपुर से सुबह 8:40 बजे दिल्ली, अलायंस एयर की रात 9:10 बजे दिल्ली, एयर एशिया की सुबह 10:25 बजे मुंबई, दोपहर 12:25 बजे चेन्नई, शाम 5:45 बजे हैदराबाद, रात 11:50 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का संचालन रद्द रहा। इसी प्रकार इंडिगो की जयपुर से शाम 5:25 बजे चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट शाम 7:30 बजे रवाना हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News