दुनिया के लिए उम्मीद की किरण के रूप में उभर रहा है भारत : मोदी

हम पूरी मानवता को योग का रास्ता दिखा रहे है

दुनिया के लिए उम्मीद की किरण के रूप में उभर रहा है भारत : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नये भविष्य के लिए तत्पर देश के रूप में उभर रहा दुनिया के लिए भारत उम्मीद की किरण है। मोदी ने गुजरात के वड़ोदरा में वर्चुअल माध्यम से एक युवा शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया की नई उम्मीद भारत है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नये भविष्य के लिए तत्पर देश के रूप में उभर रहा दुनिया के लिए भारत उम्मीद की किरण है। मोदी ने गुजरात के वड़ोदरा में वर्चुअल माध्यम से एक युवा शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया की नई उम्मीद भारत है। हम पूरी मानवता को योग का रास्ता दिखा रहे है। आयुर्वेद की ताकत से परिचित करवा रहे हैं। हम सॉफ्टवेयर से लेकर स्पेस तक, एक नए भविष्य के लिए तत्पर देश के  रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को मिलकर ऐसा भारत बनाना है जो पूरी मानव जाति को नयी दिशा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि हम सभी को ऐसा नया भारत बनाने का संकल्प लेना है, जो नई सोच और सदियों पुरानी संस्कृति दोनों को एक साथ लेकर आगे बढ़े, पूरे मानव जात को दिशा दे। कोरोना काल के संकट के बीच दुनिया को वैक्सीन और दवाइयां पहुंचाने से लेकर बिखरी हुई आपूर्ति श्रृंखला के बीच आत्मनिर्भर भारत की उम्मीद तक, वैश्विक अशांति और संघर्षों के बीच शांति के लिए एक सामथ्र्यवान राष्ट्र की भूमिका तक, भारत दुनिया की उम्मीद है।

नए भारत के निर्माण के लिए युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज हम नये भारत के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प ले रहे हैं, प्रयास कर रहे हैं। एक ऐसा नया भारत, जिसकी पहचान नई हो, जो आगे बढने के बारे में सोचता हो और उसकी परम्पराएं प्राचीन हो। युवाओं को देश और दुनिया के कल्याण की दिशा में बढ़चढ़ कर काम करने की प्रेरणा देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे लिए संस्कार का अर्थ है शिक्षा, सेवा और संवेदनशीलता! हमारे लिए संस्कार का अर्थ है समर्पण, संकल्प। हम अपना उत्थान करें, लेकिन हमारा उत्थान दूसरों के कल्याण का भी माध्यम बने! हम सफलता के शिखरों को छूएँ, लेकिन हमारी सफलता सबकी सेवा का भी जरिया बने।

Post Comment

Comment List

Latest News