विधायक घोघरा को हटाने की मांग, जिला उपखण्ड अधिकारी और अन्य अफसरों को बंधक बनाने का विरोध

भाजपा ने जिला कलेक्ट्री पर किया प्रदर्शन

विधायक घोघरा को हटाने की मांग, जिला उपखण्ड अधिकारी और अन्य अफसरों को बंधक बनाने का विरोध

जिला उपखण्ड अधिकारी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों को बंधक बनाने के मामले में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विधायक को पद से हटाने की मांग की है।

डूंगरपुर। जिला उपखण्ड अधिकारी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों को बंधक बनाने के मामले में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विधायक को पद से हटाने की मांग की है। ग्राम पंचायत सुरपुर में जिला उपखण्ड अधिकारी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों को बंधक बनाने के मामले में भाजपा विरोध में उतर आई है। भाजपा ने प्रदर्शन कर विधायक गणेश घोघरा को पद से हटाने की मांग की है। ग्राम पंचायत सुरपुर में ग्रामीणों और विधायक की ओर से जिला उपखण्ड अधिकारी समेत 22 कार्मिकों को बंधक बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में प्रशासन ने विधायक गणेश घोघरा सहित 60 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इससे नाराज होकर विधायक गणेश घोघरा ने अपने इस्तीफे की घोषणा की है।

वहीं भाजपा भी इसे अब मुद्दा बना रही है। इसी के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। भाजपा ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विधायक गणेश घोघरा को पद से हटाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या ने बताया कि, शिविर में सरकारी कर्मचारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें भवन के अंदर बंदकर ताला लगा देना डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा का गैर जिम्मेदाराना कृत्य है। इस मौके पर पंड्या ने कहा कि, जिस विधायक को अपनी सरकार एवं अपने सरकारी तंत्र पर भरोसा नहीं है ऐसे विधायक को अपने पद पर रहने का भी कोई अधिकार नहीं है। विधायक अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए और अपना जनाधार गिरता देख डूंगरपुर की भोली-भाली जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने घोघरा की ओर से दिए गए इस्तीफे को भी एक नाटक बताया और कहा कि, अगर उन्हें इस्तीफा देना ही था तो विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेजते। भाजपा ने कहा कि, विधायक सरकारी कर्मचारियों से माफी मांगें। वहीं भाजपा ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए विधायक गणेश घोघरा को पद मुक्त करने की मांग की है।

 

Read More बीकानेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उस्मान गनी भाजपा से निष्कासित

 

Read More बीकानेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उस्मान गनी भाजपा से निष्कासित

Post Comment

Comment List

Latest News