पुलिस का नहीं खौफ, वाहन दौड़ रहे ओवरलोड

विकास कार्यों की आड़ में ओवरलोड वाहनों का संचालन बढ़ा

पुलिस का नहीं खौफ, वाहन दौड़ रहे ओवरलोड

शहर में चारों तरफ विकास कार्य चल रहे हैं। विकास कार्यों की आड़ में शहर में ओवरलोड वाहनों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। चौराहों पर सौंदर्यीकरण के चलते पुलिस के चैकिंग प्वाइंट हटने से शहर में ओवरलोड वाहनों की अधिक आवाजाही होने लगी है।

कोटा। शहर में चारों तरफ विकास कार्य चल रहे हैं। विकास कार्यों की आड़ में शहर में ओवरलोड वाहनों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। शहर में इस समय करोड़ों रुपए के विकास के काम चल रहे है। चौराहों पर सौंदर्यीकरण के चलते पुलिस के चैकिंग प्वाइंट हटने से शहर में ओवरलोड वाहनों की अधिक आवाजाही होने लगी है। इन वाहनों के सड़क पर चलने के दौरान दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद इन पर लगाम नहीं लगाई जा रही है। पुलिस की कार्यवाही से बचने के लिए चालक ओवरलोड वाहनों को तेज गति से दौड़ाते हैं, जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं।

इसलिए हो गए बेखौफ
जानकारी के अनुसार शहर के प्रत्येक क्षेत्र में चौराहों के सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास के काम चल रहे हैं। जिसमें ओवरब्रिज सहित अन्य काम शामिल हैं। चौराहों के सौंदर्यीकरण के चलते यहां पर कुछ स्थानों से पुलिस के चैकिंग प्वाइंट हटाने पड़े हैं। जिससे अब  वाहनों की शहर में घुसने की राह आसान हो गई है। कई स्थानों पर अब पुलिसकर्मियों के नजर नहीं आने से चालक ओवरलोड वाहनों को बेखौफ दौड़ा रहे हैं। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी निरन्तर बढ़ता जा रहा है।
 
यह समय ज्यादा मुफीद
ओवरलोड वाहनों के चालक पुलिस की निगाह से बचने के लिए सुबह के समय आवागमन करते हैं। शहर के बारां रोड से रोडवेज के नए स्टैंड वाले मार्ग पर सुबह के समय काफी संख्या में बजरी व अन्य सामग्री से ओवरलोड भरे वाहनों का आवागमन होता है। पुलिस से बचने के लिए चालक को वाहनों को तेज गति से भगाते हैं। जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इस मार्ग पर काफी संख्या में मार्निंग वॉक करने वालोंं की आवाजाही रहती है। ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से राहगीरों को दुर्घटना का भय सताता रहता है। 
 
दौड़ने लगे भूसे के ओवरलोड वाहन
खेतों में फसल कटाई के बाद तैयार भूसे का भी अब परिवहन शुरू हो गया है। भूसे से ओवरलोड वाहन सड़कों पर ज्यादा संख्या में नजर आने लगे हैं। एक बार में ही पूरा माल ले जाने के लिए इन वाहनों में भूसे को काफी ओवरलोड भरा जाता है। इन वाहनों को चलाने के दौरान भी सावधानी नहीं बरती जाती है जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। पुलिस की निगाह से बचने के लिए इन वाहनों का संचालन भी सुबह के समय होता है। 

 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जाती है। यदि अब ओवरलोड वाहनों का अधिक आवागमन होने लगा है तो कार्यवाही की जाएगी। सुबह के समय शहर के प्रवेश मार्गों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
- धर्मराज गिला, यातायात पुलिस उपाधीक्षक

Post Comment

Comment List

Latest News

निर्माण की निर्धारित अवधि भी निकल चुकी निर्माण की निर्धारित अवधि भी निकल चुकी
सड़क अधूरी होने से 100 गांवों की जनता भुगत रही खामियाजा।
गुजरात से आत्महत्या करने कोटा पहुंचा बीटेक छात्र
जेईई-मेन में नीलकृष्ण आल इंडिया टॉपर, आल इंडिया टॉपर के साथ रैंक-2 पर दक्षेश संजय मिश्रा 
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में “द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2024“ की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित हुई बैठक 
म्यांमार में लकड़ी की तस्करी के मामले में 22 संदिग्ध गिरफ्तार
मोदी-राहुल गांधी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस
जैसलमेर में वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त