राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है चीन : राहुल

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है चीन : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि चीन हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है और उसके साथ उदारवादी नजरिए से काम नहीं चलेगा।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि चीन हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है और उसके साथ उदारवादी नजरिए से काम नहीं चलेगा। इसलिए करारी भाषा में प्रतिक्रिया देना जरूरी हो गया है। गांधी ने ट्वीट किया कि चीन ने पैंगोंग पर पहला पुल बनाया। भारत सरकार ने कहा कि हम स्थिति की देखरेख कर रहे है। चीन ने पैंगोंग पर दूसरा पुल बनाया, तो भारत सरकार ने कहा कि हम स्थिति की देखरेख कर रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं हो सकता। इसलिए हल्की प्रतिक्रिया से काम नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री को हर हालत में देश की रक्षा करनी चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि पैंगोंग झील पर चीन के दूसरे पुल के निर्माण पर विदेश मंत्रालय का बयान विरोधाभाषी है। मंत्रालय को सही पता नहीं है, तो रक्षा मंत्रालय स्थिति को स्पष्ट करे और देश को अंधेरे में नहीं रखा जाना चाहिए। चीन पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग झील के जिस इलाके में पुल बना रहा है। हमारी सरकार उस क्षेत्र को दशकों से चीन द्वारा अनाधिकृत क़ब्जे वाला क्षेत्र मानती है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस पुल के निर्माण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा ''हमने पुल पर रिपोर्ट देखी है। यह एक सैन्य मुद्दा है। हम इसे एक अधिकृत क्षेत्र मानते हैं। इस मामले में रक्षा मंत्रालय ही बेहतर बयान दे सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News