कांगो में मंकीपॉक्स से 58 लोगों की मौत

मंकीपॉक्स के 1,284 संदिग्ध मामलों के मिल की सूचना मिली है

कांगो में मंकीपॉक्स से 58 लोगों की मौत

अफ्रीकी महाद्वीप में स्थित देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में मंकीपॉक्स के 1,284 संदिग्ध मामलों के मिलने और 58 लोगों की मौत होने की सूचना मिली है।

किंशासा। अफ्रीकी महाद्वीप में स्थित देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में मंकीपॉक्स के 1,284 संदिग्ध मामलों के मिलने और 58 लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसकी जानकारी दी। कांगो में संगठन के कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी। कांगो के संकुरू, त्शोपो, इक्वेटूर और त्शुपा प्रांतों में 913 मामलों की सूचना मिली है, जो देश में कुल दर्ज मामलों का लगभग 75 प्रतिशत है।

मंकीपॉक्स एक बेहद कम संक्रामक बीमारी है, जिसमें संक्रमित मरीज के बेहद निकट संपर्क में आने पर ही संक्रमण का खतरा बना रहता है। इसमें मरीज को बहुत हल्का बुखार आता है और अधिकतर लोग कुछ ही हफ्तों में ठीक भी हो जाते हैं। बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द, शरीर में सूजन और थकान इसके कुछ प्रमुख लक्षण है। रिपोर्ट के मुताबिक, मंकीपॉक्स के कुछ मामले ब्रिटेन, पुर्तगाल, स्पेन, स्वीडन और अमेरिका से सामने आये हैं।


Post Comment

Comment List

Latest News

कम वोटिंग से राजनीति दलों में मंथन का दौर शुरू, दूसरे चरण की 13 सीटों को लेकर रणनीति बनाने में जुटे कम वोटिंग से राजनीति दलों में मंथन का दौर शुरू, दूसरे चरण की 13 सीटों को लेकर रणनीति बनाने में जुटे
ऐसे में इस बार पहले चरण की सीटों पर कम वोटिंग ने भाजपा को सोचने पर मजबूर कर दिया है।...
भारत में नहीं चाहिए 2 तरह के जवान, इंडिया की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को करेंगे समाप्त : राहुल
बड़े अंतर से हारेंगे अशोक गहलोत के बेटे चुनाव, मोदी की झोली में जा रही है सभी सीटें : अमित 
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीज की मौत, फोर्टिस अस्पताल में प्रदर्शन
इंडिया समूह को पहले चरण में लोगों ने पूरी तरह किया खारिज : मोदी
प्रतिबंध के बावजूद नौलाइयों में आग लगा रहे किसान
लाइसेंस मामले में झालावाड़, अवैध हथियार रखने में कोटा है अव्वल