IPL 2022: चेन्नई को हरा राजस्थान ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

राजस्थान क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम

IPL 2022: चेन्नई को हरा राजस्थान ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रायल्स ने शुक्रवार को यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम पर एम एस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच 5 विकेट से जीत आईपीएल 2022 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया।


मुंबई। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रायल्स ने शुक्रवार को यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम पर एम एस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच 5 विकेट से जीत आईपीएल 2022 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया।
मोईन के धुंआधार 93 रन : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का फैसाल किया। सीएसके ने मोईन अली की 93 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 150 रन बनाए और राजस्थान को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में राजस्थान की टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 151 रन बनाए और मैच को 5 विकेट से जीत प्लेआॅफ के लिए क्वालीफाई कर लिया।


राजस्थान क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम  : इस जीत के साथ ही राजस्थान ने आईपीएल 2022 के प्लेआॅफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। वो इस सीजन में प्लेआफ में क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई। राजस्थान से पहले गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स पहले ही प्लेआॅफ में पहुंच चुकी है। राजस्थान की टीम ने 14 लीग मैचों में से 9 में जीत दर्ज की और 18 अंक के साथ अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। वहीं सीएसके को इस सीजन के अपने आखिरी लीग मैच में भी हार मिली।

बटलर सस्ते में आउट
राजस्थान के तूफानी ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर ने सिर्फ 2 रन बनाए और सिमरजीत सिंह की गेंद पर मोईन अली के हाथों कैच आउट हुए। कप्तान संजू सैमसन ने 15 रन की पारी खेली और सैंटनर की गेंद पर उन्हीं के द्वारा लपके गए। राजस्थान का तीसरा विकेट देवदत्त पडीक्कल के तौर पर गिरा जो 3 रन के स्कोर पर मोईन अली की गेंद पर बोल्ड हो गए।  यशस्वी जयसवाल ने 39 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस मैच में 44 गेंदों पर एक छक्का और 8 चौकों की मदद से 59 रन बनाए और सोलंकी की गेंद पर कैच आउट हो गए। हेत्मायर को भी प्रशांत सोलंकी ने 6 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद प्लेयर ऑफ द मैच रहे आर अश्विन ने 23 गेंदों पर नाबाद 40 रन और रियान पराग ने 10 गेंदों पर नाबाद 10 रन की पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

स्कोर बोर्ड:
चेन्नई सुपर किंग्स  पारी :   रन गेंद 4 6
रुतुराज को. सैमसन बो. बोल्ट  2 6 0 0
कॉनवे पगबाधा बो. अश्विन   16 14 1 1
मोईन को. पराग बो. मैकॉय   93 57 13 3
जगदीशन को. पराग बो. मैकॉय   1 4 0 0
रायुडू को. पडिकल बो. चहल   3 6 0 0
धोनी को. बटलर बो. चहल  26 28 1 1
सेंटनर अविजित    1 2 0 0
सिमरजीत अविजित    3    3    0    0 3 3 0 0
अतिरिक्त :     5
कुल : 20 ओवर में 6 विकेट पर 150 रन।
विकेट पतन : 1-2 (रुतुराज), 2-85 (कॉनवे), 3-88 (जगदीशन), 4-95 (रायुडू), 5-146 (धोनी), 6-146 (मोईन).
गेंदबाजी : बोल्ट 4-0-44-1, प्रसिद्ध  4-0-32-0, अश्विन 4-0-28-1, चहल  4-0-26-2, मैकॉय 4-0-20-2.

 

स्कोर बोर्ड:
राजस्थान रॉयल्स पारी :   रन गेंद 4 6
जायसवाल को. मथिसा बो. सोलंकी  59 44 8 1
बटलर को. मोईन बो. सिमरजीत  2 5 0 0
सैमसन को. एण्ड बो. सेंटनर  15 20 2 0
पडिकल बो. मोईन    3 9 0 0
अश्विन अविजित   40 23 2 3
हेत्मायर को. कॉनवे बो. सोलंकी    6 7 1 0
पराग अविजित    10    10    1    0 10 1 01 0
अतिरिक्त :     16
कुल : 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 151 रन।
विकेट पतन : 1-16 (बलटर), 2-67 (सैमसन), 3-76 (पडिकल), 4-104 (जायसवाल), 5-112 (हेत्मायर).
गेंदबाजी : चौधरी 4-0-41-0, सिमरजीत 3-0-18-1, सेंटनर 3-0-15-1, मथिसा 3.4-0-28-0, मोईन 4-0-21-1, सोलंकी 2-0-20-2.
प्लेयर ऑफ द मैच : रविचंद्रन अश्विन (आरआर)
प्लेयर ऑफ द मैच : रविचंद्रन अश्विन (आरआर)
आईपीएल  अंक तालिका
टीम    मैच   जीते    हारे   अंक    रन रेट
गुजरात टाइटंस     14 10 4 20 +0.316
राजस्थान रॉयल्स    14 9 5 18 +0.298
लखनऊ जायंट्स    14 9 5 18 +0.251
आरसीबी      14 8 6 16 -0.253
दिल्ली कैपिटल्स    13 7 6 14 +0.255
केकेआर    14 6 8 12 +0.146
पंजाब किंग्स     13 6 7 12 -0.043
हैदराबाद    13 6 7 12 -0.230
सीएसके  14 4 10 8 -0.203
मुंबई इंडियंस    13 3 10 6   -0.577






Read More श्रीकांत स्विस ओपन सेमीफाइनल में, राजावत और जॉर्ज बाहर

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी