कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले आरोपियों के खातों में हुआ लाखों का ट्रांजेक्शन

उनके बैंक खाते सीज करवाए है

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले आरोपियों के खातों में हुआ लाखों का ट्रांजेक्शन

दिवाकर स्कूल से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर आउट कराने वाले आरोपियों के बैंक खातों में लाखों रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है। एसओजी टीम ने उनके बैंक खाते सीज करवाए है।

जयपुर। दिवाकर स्कूल से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर आउट कराने वाले आरोपियों के बैंक खातों में लाखों रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है। एसओजी टीम ने उनके बैंक खाते सीज करवाए है। मुख्य आरोपी छोटू राम को टीम ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। आरोपी ने किन-किन लोगों से रुपए लेकर यह पेपर उन्हें भेजा है। उस संबंध में इससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने पेपर आउट करने के बाद उसे हल करने के लिए कई लोगों को भेजा था। टीम उनकी तलाश कर रही है। पेपर हल होने के बाद आरोपी ने यह किसे भेजा है और उससे कितने रुपए लिए है। इसकी भी जांच की जा रही है। पेपर लीक करने वाली इस गैंग में छोटूराम के अलावा अन्य भी लोग शामिल हो सकते है। एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि जिस एग्जाम सेंटर से पेपर लीक हुआ है। वह आदर्श सेंटर है।

इस सेंटर का निरीक्षण करने पर यह पता चला कि यहां पर आसानी से पेपर लीक किया जा सकता है। पेपर सुरक्षा की जिम्मेदारी मुख्य रूप से 5 लोगों की थी। पेपर लीक के समय पांचों लोग यहां मौजूद नहीं थे। पूर्व में एग्जाम सेंटर पर आयोजित हुई एग्जाम की भी जांच की जा रही है। एसओजी टीम यह जांच कर रही है कि सेंटर का सलेक्शन किन-किन लोगों ने किया था। क्या उन्होंने सेंटर पर सुरक्षा व्यवस्थाएं देखी थी। दिवाकर स्कूल से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा द्वितीय पारी का पेपर लीक हुआ था। इस प्रकरण में एसओजी अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Post Comment

Comment List

Latest News