देश की एकता और अखंडता को खतरे में डाल रही है भाजपा : गहलोत

महात्मा गांधी ने अनेकों यात्रा भारतवासियों को अंग्रेजी सरकार के अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए की

देश की एकता और अखंडता को खतरे में डाल रही है भाजपा : गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आजादी के संघर्ष में महात्मा गांधी ने अनेकों यात्रा भारतवासियों को अंग्रेजी सरकार के अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए की।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आजादी के संघर्ष में महात्मा गांधी ने अनेकों यात्रा भारतवासियों को अंग्रेजी सरकार के अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए की। आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने सभी लोगों को साथ लेकर एक आधुनिक भारत की नींव रखी, तो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश की एकता व अखण्डता को बरकरार रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, लेकिन भाजपा उसी को एकता और अखण्डता को खतरे में डाल रही है। वह देशवासियों को धर्म व जाति के नाम पर बांटकर राज करना चाहती है। मुख्यमंत्री कांग्रेस सेवादल की ओर से निकाली जा रही आजादी यात्रा के डाबला रोड पहुंचने पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चीन ने भारत के कई गांवों पर कब्जा कर लिया है, लेकिन देश का ध्यान भटकाने के लिए लोगों को धर्म व जाति के नाम पर उलझा रखा है। स्थिति इतनी विकट है कि महंगाई व बेरोजगारी के ज्वलंत मुद्दे भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

कांग्रेस सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध
इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनके बलिदान दिवस पर नमन करते हुए गहलोत ने कहा कि गांधी ने भारतीयता की रक्षा के लिए अपने प्राण गंवाये। उन्होंने स्थानीय शासन को शहरों से लेकर गांव-ढाणी तक पहुंचाने का कार्य किया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की चिरंजीवी योजना, नि:शुल्क दवा एवं जांच योजना समेत हाल ही में फ्री की गई बिजली की 50 यूनिट, कृषि बजट, समाज कल्याण पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं को गिनवाते हुए गहलोत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। आज प्रदेश में 90 लाख लोग पेंशन का लाभ उठा रहे है। कांग्रेस सरकार आने वाले दिनों में प्रदेश में परिवारों की मुखिया महिलाओं को स्मार्ट फोन देने वाली है।

Post Comment

Comment List

Latest News