अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर लगाया धोखा देने का आरोप
देश में महंगाई की जो मार पड़ रही है
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है।
जयपुर। पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है। गहलोत ने बयान में कहा कि देश में महंगाई की जो मार पड़ रही है। उसके कई कारणों में से पेट्रोल-डीजल के बार-बार बढ़ते दाम मुख्य है। यूपीए सरकार के समय दाम 140 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गए थे, तब भी 70 रुपए से ऊपर भाव नहीं गया, क्योंकि केवल दस रुपए एक्साइज ड्यूटी लगती थी। जनता को ये बातें नहीं बताते, केवल छिपाते हैं। इन्होंने ड्यूटी दस से बढ़ाकर 32 रुपए तक कर दी। इनको मालूम है कि आम जनता को पता नहीं लगेगा, लेकिन यह अच्छी परम्परा नहीं है।
प्रदेशों का हिस्सा समाप्त कर दिया
आम जनता को मालूम नहीं पड़ता कि जो मुख्य एक्साइज ड्यूटी होती है, उसमें राज्यों को वापस हिस्सा बंटता था। एक्साइज ड्यूटी इकट्ठा होकर राज्यों को बंटती थी, जिसे समाप्त कर दिया। इसके अलावा एडिशनल एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी, जो उनके खाते में जा रही है। इसी वजह से भाव बढ़कर आसमान छू रहे हैं।
चुनाव समाप्त होते ही कीमत बढ़ाएंगे
चुनावों की घोषणा होते ही पेट्रोल-डीजल के सारे दाम बढ़ना बंद हो गए थे। यूपी चुनाव समाप्त हुए, तो हमने पहले ही कह दिया था चुनाव समाप्त होते ही कीमत बढ़ाएंगे, वही हुआ। सब देख रहे हैं कि चुनाव के बाद में लगभग दस रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए और अब कम करने की घोषणा की। इससे क्या हुए, नौ रुपए कम कर दिए, आठ रुपए कम कर दिए, तो ये जनता को धोखा देने वाली बात हुई।
Comment List