IPL 2022: लिविंग्स्टन की तूफानी पारी से पंजाब ने जीत के साथ किया समापन

पंजाब की सांतवी जीत रही

IPL 2022: लिविंग्स्टन की तूफानी पारी से पंजाब ने जीत के साथ किया समापन

लियाम लिविंग्स्टन की पांच छक्कों से सजी 49 रन की तूफानी पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल के परिणाम के लिहाज से महत्वहीन मुकाबले में रविवार को 29 गेंद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया।

मुम्बई।  लियाम लिविंग्स्टन की पांच छक्कों से सजी 49 रन की तूफानी पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल के परिणाम के लिहाज से महत्वहीन मुकाबले में रविवार को 29 गेंद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। पंजाब ने इस तरह जीत के साथ आईपीएल में अपना अभियान समाप्त किया।


पंजाब की सांतवी जीत रही
हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा (43), वाशिंगटन सुंदर (25) और रोमरियों शेफर्ड (नाबाद 26) की उपयोगी पारियों से 20 ओवर में आठ विकेट पर  157 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन पंजाब ने 15.1 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली।  पंजाब की 14 मैचों में यह सातवीं जीत रही जबकि हैदराबाद 14 मैचों में आठवीं हार के साथ पंजाब से दो स्थान नीचे आठवें स्थान पर रहा।   


लिविंग्स्टन ने लगाए पांच छक्के
लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब के लिए ओपनर जानी बेयरस्टो ने 15 गेंदों में 23 रन, शिखर धवन ने 32 गेंदों में 39 रन, शाहरुख खान ने 10 गेंदों में 19 रन, जितेश शर्मा ने सात गेंदों में 19 रन और लिविंग्स्टन ने 22 गेंदों में दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 49 रन रोके। पंजाब ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर मैच निपटा दिया।  लिविंग्स्टन ने रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर 97 मीटर लंबे छक्के के साथ टूर्नामेंट में एक हजार छक्के भी पूरे कर दिए। इसी के साथ पंजाब किंग्स ने जीत के साथ अपने आईपीएल 2022 अभियान की समाप्ति की । पहले उनके गेंदबाजों ने हैदराबाद को 157 रन पर रोका और फिर बेयरस्टो, धवन और लिविंगस्टन ने उपयोगी पारियां खेल अपनी टीम को जीत दिला दी। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने 32 गेंदों पर 43 रन में पांच चौके और दो छक्के लगाए।

राहुल त्रिपाठी ने 18 गेंदों में 20 और  एडन मारक्रम ने 17 गेंदों में 21 रन बनाये। हैदराबाद ने अपना पांचवां विकेट 96 के स्कोर पर गंवा दिया था लेकिन इसके बाद सुंदर और शेफर्ड ने छठे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। सुंदर ने 19 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया जबकि शेफर्ड ने 15 गेंदों की अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, जब प्रियम गर्ग तीसरे ओवर में ही आउट हो गए। लेकिन अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी ने पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि वे काफÞी धीमे भी थे। बीच में हरप्रीत बराड़ ने तीन विकेट लेकर हैदराबाद की पारी को बिगाड़ा और अंत में नेथन एलिस ने तीन विकेट लेकर उन्हें एक बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक लिया।   
हरप्रीत बराड़ प्लेयर ऑफ द मैच रहें।

स्कोर बोर्ड:
सनराइजर्स हैदराबाद पारी :    रन गेंद 4 6
प्रियम को. मयंक बो. रबादा    4 7 0 0
अभिषेक को. लिविंग्स्टोन बो. हरप्रीत    43 32 5 2
त्रिपाठी को. धवन बो. हरप्रीत   20 18 1 1
मारक्रम स्टं. जितेश बो. हरप्रीत    21 17 2 0
पूरन को. जितेश बो. नाथन   5 10 0 0
सुन्दर को. धवन बो. नाथन   25 19 3 1
रोमारिओ अविजित    26 15 2 2
सुचीत को. प्रेरक बो. नाथन   0 1 0 0
बुभनेश्वर रन आउट    1 1 0 0
उमरान अविजित  0 1 0 0
अतिरिक्त :     12
कुल : 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन।
विकेट पतन : 1-14 (प्रियम), 2-61 (त्रिपाठी), 3-76 (अभिषेक), 4-87 (पूरन), 5-96 (मारक्रम), 6-154 (सुन्दर), 7-154 (सुचीत), 8-156 (भुवनेश्वर).
गेंदबाजी : लिविंग्स्टोन 4-0-25-0, अर्शदीप  4-0-25-0, रबादा 4-0-38-1, नाथन 4-0-40-3, हरप्रीत 4-0-26-3.
स्कोर बोर्ड:
पंजाब किंग्स पारी :     रन गेंद 4 6
बेयरस्टो बो. फारूकी    23 15 5 0
धवन बो. फारूकी    39 32 2 2
शाहरुख को. सुन्दर बो. उमरान   19 10 2 1
मयंक को. सुचीत बो. सुन्दर 1 4 0 0
लिविंग्स्टोन अविजित  49 22 2 5
जितेश को. प्रियम बो. सुचीत 19 7 3 1
प्रेरक अविजित   4 1 1 0
अतिरिक्त :     6
कुल : 15.1 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन।
विकेट पतन : 1-28 (बेयरस्टो), 2-66 (शाहरुख), 3-71 (मयंक), 4-112 (धवन), 5-133 (जितेश).
गेंदबाजी : भुवनेश्वर 2-0-22-0, सुन्दर 2-0-19-1, फारूकी 4-0-32-2, सुचीत 4-0-38-1, उमरान 2.1-0-24-1, रोमानिओ 1-0-23-0.
प्लेयर ऑफ द मैच : हरप्रीत बराड़ (पंजाब किंग्स)
आईपीएल  अंक तालिका
टीम    मैच    जीते   हारे    अंक    रन रेट
गुजरात टाइटंस         14 10 4 20 +0.316
राजस्थान रॉयल्स     14 9 5 18 +0.298
लखनऊ जायंट्स      14 9 5 18 +0.251
आरसीबी   14 8 6 16 -0.253
दिल्ली कैपिटल्स     14 7 7 14 +0.204
पंजाब किंग्स    14 7 7 14 -0.126
केकेआर    14 6 8 12 +0.146
हैदराबाद  14 6 8 12 -0.379
सीएसके    14 4 10 8 -0.203
मुंबई इंडियंस 14 4 10 8 -0.506







Read More सुनील नारायण ने आगामी टी-20 विश्वकप में खेलने की संभावनाओं को किया खारिज

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें