आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

आपका आज का दिन रहेगा कैसा

मेष - दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शिक्षा के नए अवसर लाएगा। परिवार से संतुलन बनाकर रखें, पिता के सहयोग से काम बनेंगे।जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों के लिए प्रशंसा मिलने की संभावना।

वृष - स्वास्थ्य ठीक रहेगा।कर्जा लेने के लिए सोचना गलत होगा।आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। भागदौड से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। निर्णय लेने में सावधानी बरतें। व्यापार में रूके कार्य बनने के आसार हैं। भाग्य का साथ मिलेगा।

मिथुन - दिन मिलाजुला है। प्रतिष्ठा का ध्यान रखें, मान सम्मान के प्रति सावधानी रखें। नेत्र संबंधी रोग है तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें अन्यथा रोग आगे जाकर परेशान कर सकता है। कर्जा लेने से बचें, नुकसान का अंदेशा है। परिवार में तनाव का माहौल रहेगा।

कर्क - आज व्यापार में कोई बडी सफलता मिलने की संभावना है। काफी समय से रूका कार्य बनेगा। पारिवारिक संपत्ति का विकास होगा। नई योजनाओं को शुरू करने का अवसर मिलेगा। राजनीति से जुडे लोगों को मान सम्मान मिलेगा।प्रतिष्ठा धुमिल हो सकती है।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह - व्यापार में रूकावट से मन अशांत रहेगा। विद्यार्थी वर्ण को उच्च शिक्षा के लिए भागदौड करनी पड सकती है। धैर्य रखें, समस्याओं का समाधान होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। वाणी का सही उपयोग करेंगे, जिससे मान सम्मान बढेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या- दिन उत्तम है। काफी समय से अटाका कार्य आज पूर्ण होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा।खुशमिजाज व्यक्तित्व के कारण अन्य लोगों से मित्रता बढेगी।सामाजिक सम्मान मिलने से मनोबल बढेगा।भविष्य को मजबूत बनाने के लिए किये प्रयास आज सफल होंगे।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला - दिन अच्छा है। कार्य क्षेत्र में अधिकार व पद में बढोत्तरी होगी। बुजूर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन शुभ है। आय की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं को परास्त करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक - आय के नये स्त्रोत बनेगे। व्यापार में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा। ससुराल पक्ष से मनमुटाव से मन अशांत होगा, लेकिन आपके प्रयासों से मामला आपके पक्ष में हल होगा। मित्रों से मुलाकात हो सकती है, खर्च पर नियंत्रण रखें। मित्रों से विवाद से बचें।

धनु - समय मिलाजुला है। साझेदारी के कार्य में अवरोध होने से मन अशांत रहेगा। सफलता के लिए चुनौतियों का सामना करना पडेगा। मधुर वाणी से समाज में प्रतिष्ठा बढेगी। ससुराल पक्ष से भी लाभ की संभावना। खानपान पर नियंत्रण रखें।उच्च अधिकारियों से लाभ।

मकर - विद्यार्थियों के लिए मेहनत करने का समय है। व्यापार में लाभ के अवसर हैं। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी, अनावश्यक खर्च से बचें।  मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। धार्मिक यात्रा का योग है।

कुंभ - दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थी वर्ग मेहनत पर ध्यान दें, शार्टकट से बचें। स्वास्थ्य में सुधार होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। विदेशी व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। न्यायिक व राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे।गुप्त शत्रु परास्त होंगे।

मीन - दिन सामान्य है, किन्तु स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मन बैचेन रहेगा। यात्राओं को टालें। मित्रों से अनबन हो सकती है। परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें