एशिया कप हॉकी : मलेशिया और कोरिया ने दर्ज की बड़ी जीत, बढ़त के बावजूद भारत ड्रॉ को मजबूर

भारत ने पहले क्वार्टर में ही 1-0 की बढ़त बना ली थी। नौवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर सेल्वम कार्थी ने हिट लगाया जो पाकिस्तानी डिफेंडर की स्टिक से डिफ्लेक्ट होकर गोलपोस्ट में चला गया।

एशिया कप हॉकी : मलेशिया और कोरिया ने दर्ज की बड़ी जीत, बढ़त के बावजूद भारत ड्रॉ को मजबूर

आखिरी एक मिनट में पाकिस्तान ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

नई दिल्ली। एशिया कप हॉकी में चैंपियन भारत ने सोमवार को अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 1-1 के ड्रॉ से की। चौथे क्वार्टर में 58 मिनट तक स्कोर 1-0 से भारत के पक्ष में था। लेकिन आखिरी एक मिनट में पाकिस्तान ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

भारत ने पहले क्वार्टर में ही 1-0 की बढ़त बना ली थी। नौवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर सेल्वम कार्थी ने हिट लगाया जो पाकिस्तानी डिफेंडर की स्टिक से डिफ्लेक्ट होकर गोलपोस्ट में चला गया। इस तरह पाकिस्तानी खिलाड़ी की गलती पर भारत को बढ़त का मौका मिल गया। इसके बाद दूसरे और तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका। इस दौरान दोनों टीमों को कई मौके भी मिले लेकिन वे इन्हें भुना नहीं सके। चौथे क्वार्टर में 59वें मिनट में पाकिस्तान के अब्दुल राणा ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

मलेशिया ने ओमान को 7-0 से हराया
मलेशिया ने पूल बी के अपने पहले मैच में ओमान के खिलाफ 7-0 से जीत दर्ज की। पेनल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट राजी रहीम के छठे, 13वें और 19वें मिनट में गोल की बदौलत मलेशिया ने शुरुआती मिनटों में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। कोरिया की बांग्लादेश पर 6-1 से जीत दिन के दूसरे मुकाबले में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी विजेता कोरिया ने बांग्लादेश को 6-1 से हराया।

बांग्लादेश के खोरशादुर रहमान ने मैच के छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए पहला गोल किया, लेकिन कोरिया ने वापसी करते हुए मैच पर अपनी पकड़ बनाई। कोरिया के पेनल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट ताइल ह्वांग (13वें), जोंघयुन जांग (18, 52वें), जिहुन यांग (45वें) ने टीम को गोल दिलाए। ह्वांग और नामयोंग ने क्रमश 22वें और 32वें मिनट में भी गोल किए।

Post Comment

Comment List

Latest News