आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। सिर दर्द, दांत दर्द की शिकायत की संभावना, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। खान पान पर नियंत्रण रखें।

मेष : दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। सिर दर्द, दांत दर्द की शिकायत की संभावना, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति बनी रहेगी। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ सकती है।

वृष : मानसिक परेशानी वाला दिन है, आय में कमी होगी। नौकरी, व्यापार में बाधा उत्पन्न होने से मन विचलित रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में हानि होने की संभावना। भूमि विवाद या पैतृक संपत्ति में हानि होने की संभावना है।

मिथुन : राज्य पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है, संभलकर कदम उठाएं, अवश्य लाभ मिलेगा। आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है।पिता से लाभ व आशीर्वाद मिलेगा।

कर्क : दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें। माता से विवाद संभव है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यापार में हानि की संभावना है। यात्राओं को टालना श्रेयकर रहेगा।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह : शेयर बाजार से लाभ होगा, व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी लाभदायक समय है। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विदेश में व्यापार करने वाले वर्ग को भी नए अवसर मिलेंगे।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या : मानसिक अशांति वाला दिन होने से स्वयं को नियंत्रित रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट में तकलीफ होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में अधीनस्थों से धोखा मिल सकता है। भागीदार ही नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।  गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला : दिन उत्तम है, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं को परास्त करेंगे। पिता का स्वास्थ्य ठीक होगा,संतान सुख उत्तम बनेगा।राज्य पक्ष से लाभ के अवसर मिलेंगे। बड़ा फायदा होने का पूर्ण योग है।अधीनस्थों को नियंत्रित रखें।

वृश्चिक : दिन उत्तम है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण होगा। रूके हुए काम बनेंगे। भाग्य साथ देगा, व्यापार में बडा लाभ होने की संभावना है। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहें हैं, तो दिन उत्तम है, बुजूर्गों के आशीर्वाद से व्यापार शुरू करें, लाभ मिलेगा।

धनु : दिन की शुरूआत से ही मानसिक रूप से स्वयं को संतुलित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण होगा। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा।  छोटी मोटी यात्राओं से व्यापार में भी लाभ अर्जित होगा। व्यवहार में मधुरता रखें।

मकर : नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा, व्यापारिक यात्राओं का योग हैं, लाभ होगा। नया व्यापार प्रारंभ करने की संभावना।

कुंभ : पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। यात्राओं से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी, राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा।

मीन : दिन मिलाजुला रहेगा। मित्रों से अनबन हो सकती है। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन गुप्त शत्रु व अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है। आय से अधिक व्यय होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अलास्का में नदी में गिरा विमान, लोगों से बचने का आग्रह अलास्का में नदी में गिरा विमान, लोगों से बचने का आग्रह
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के अलास्का प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि जब डगलस डीसी-4...
बीकानेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उस्मान गनी भाजपा से निष्कासित
पाकिस्तान में सैन्य अभियान में मारे गए 3 आतंकवादी, एक गिरफ्तार
Supreme Court ने ईवीएम-वीवीपैट पर चुनाव आयोग से मांगा स्पष्टीकरण
किंग में डॉन का किरदार निभाएंगे शाहरूख खान!
लोकसभा चुनाव के पहले फेज में वोटिंग करने में शहरों के मतदाता रहे आगे
हाड़ौती के दो धुरंधर, कल तक जो दोस्त थे, आज सबसे बड़े धुर विरोधी