राहुल गांधी ने झीरम में शहीद नेताओं को दी श्रद्धांजलि
उनकी शहादत हम कभी नहीं भूल सकते
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्र झीरम में नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं और जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी।
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्र झीरम में नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं और जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। गांधी ने ट्वीट किया कि झीरम में हुए नक्सली हमले में हमने अपने कई कांग्रेस के साथियों और जवानों को खो दिया था। हम अपने देशभक्त साथियों की वीरता को सलाम करते हैं, उनकी शहादत हम कभी नहीं भूल सकते।
गौरतलब है कि 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के झीरम में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सहित कई कार्यकर्ता और जवान शहीद हुए थे।
Post Comment
Latest News
आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
24 Apr 2024 20:07:19
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
Comment List