ओडिशा में बस पलटने से 6 पर्यटकों की मौत

घायल हुए लोगों को भंजनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया

ओडिशा में बस पलटने से 6 पर्यटकों की मौत

ओडिशा के गंजम जिले के कलिंग में देर रात बस के पलटने से पश्चिम बंगाल के 6 पर्यटकों की मौत हो गई और 45 अन्य घायल हो गए।

भुवनेश्वर। ओडिशा के गंजम जिले के कलिंग में देर रात बस के पलटने से पश्चिम बंगाल के 6 पर्यटकों की मौत हो गई और 45 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार इस हादसे में चार महिला सहित दो पुरुषों की मौत हुई है। घायल हुए 45 लोगों में से 30 को भंजनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया और 15 की हालत गंभीर है, जिन्हें बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।

एमकेसीजी अस्पताल ने कहा कि यहां भर्ती सभी 15 मरीजों की हालत स्थिर है। जानकारी के अनुसार हावड़ा के उधमपुर इलाके से बच्चों सहित 60 से अधिक यात्रियों को लेकर पर्यटक बस दरिंगबाड़ी से पश्चिम बंगाल लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद भंजनगर पुलिस तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। अभी तक हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन कुछ यात्रियों ने कहा कि ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

तेलंगाना में ढहा निर्माणाधीन पुल, टली जनहानि तेलंगाना में ढहा निर्माणाधीन पुल, टली जनहानि
स्थानीय लोगों ने अंतरिम रूप से एक अस्थायी मार्ग का उपयोग करना शुरू कर दिया। घटना रात के दौरान होने...
मलेशिया सेना के दो हेलिकॉप्टरों की रिहर्सल के दौरान टक्कर, 10 लोगों की मौत
असर खबर का - कृषि सुपरवाइजरों ने फसल अवशेष नहीं जलाने की समझाइश की
BJP List : लद्दाख लोकसभा सीट पर नया चेहरा उतारा
सत्यजीत रे ने दिलाई थी भारतीय सिनेमा को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान
भीख मंगवाने के लिए किया बालक का अपहरण, 2 बदमाश गिरफ्तार 
पाकिस्तान, ईरान ने देश में आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का किया फैसला