एशिया कप हॉकी: इंडिया को हराकर जापान टॉप पर, तीसरे स्थान पर खिसकी भारतीय टीम

जापान ने भारत को 5-2 से शिकस्त दी।

एशिया कप हॉकी: इंडिया को हराकर जापान टॉप पर, तीसरे स्थान पर खिसकी भारतीय टीम

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे हीरे एशिया कप हॉकी के पूल ए के मुकाबले में मंगलवार को जापान ने भारत को 5-2 से शिकस्त दी। जीबीके एरिना में हुए मुकाबले में जापान पहले क्वार्टर से ही भारत पर हावी रहा।

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे हीरे एशिया कप हॉकी के पूल ए के मुकाबले में मंगलवार को जापान ने भारत को 5-2 से शिकस्त दी।  जीबीके एरिना में हुए मुकाबले में जापान पहले क्वार्टर से ही भारत पर हावी रहा। मैच के 23वें मिनट में नागायोशी केन ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए जापान के लिए पहला गोल किया। मैच के 39वें मिनट में दोबारा जापान की ओर से कवाबे कोसेई ने गोल कर स्कोर 2-0 पर पहुंचा दिया। इसके जवाब में भारत को राहत दिलाते हुए राजभर पवन ने 44वें मिनट में टीम का पहला गोल किया। चार मिनट बाद ही ऊका रयोमा ने जापान के लिए एक और गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। मैच के 49वें मिनट में सिंह उत्तम ने भारत के लिए गोल कर स्कोर को 3-2 किया लेकिन इसके बाद मैच भारत की पकड़ से निकलता रहा। जापान के यामासाकी कोजी ने 54वें मिनट में और कावाबे कोसाई ने 55वें मिनट में गोल कर जापान की बढ़त को 5-2 कर दिया।

पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर
इस हार के साथ भारत पूल ए की पॉइंट्स टेबल में भारत तीसरे स्थान पर जबकि जापान पहले स्थान पर पहुंच गया है। भारत अभी तक हीरो एशिया कप में एक भी मुकाबला नहीं जीता है। भारत और पाकिस्तान के बीच सोमवार को हुआ मुकाबला 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ था। भारत का अगला मैच इंडोनेशिया के खिलाफ है। प्रतियोगिता में बने रहने के लिए भारत को यह मैच जीतना होगा। अगला मुकाबला इंडोनेशिया से

जापान पहले स्थान पर
इस हार के साथ भारत पूल ए की पॉइंट्स टेबल में भारत तीसरे स्थान पर जबकि जापान पहले स्थान पर पहुंच गया है। भारत अभी तक हीरो एशिया कप में एक भी मुकाबला नहीं जीता है। भारत और पाकिस्तान के बीच सोमवार को हुआ मुकाबला 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ था। भारत का अगला मैच इंडोनेशिया के खिलाफ है। प्रतियोगिता में बने रहने के लिए भारत को यह मैच जीतना होगा। बांग्लादेश ने ओमान को 2-1 से हरा पहली जीत हासिल की बांग्लादेश ने मंगलवार को पूल-बी के अपने दूसरे मुकाबले में ओमान को 2-1 से शिकस्त देते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। जीबीके एरिना में एक दिन पहले आयोजित मुकाबले में बांग्लादेश को कोरिया के हाथों 6-1 से हार का सामना करना पड़ा था। मंगलवार के मुकाबले में बांग्लादेश ने अपने कोच  गोबीनाथ कृष्णमूर्ति की योजनाओं पर विश्वास जताते हुए अपनी ओर आए सभी मौकों को भुनाया। मैच के छठे मिनट में अशरफुल इस्लाम ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए बांग्लादेश के लिये पहला गोल किया। 17वें मिनट में ओमान के रशद अल फजरी ने फील्ड गोल करते हुए मैच को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। ओमान को मैच में छह पेनल्टी कॉर्नर मिले, मगर वह एक का भी फायदा नहीं उठा पाई। बांग्लादेश ने मैच के 40वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से एक और गोल किया।  मोहम्मद राकिबुल की मदद से 2-1 की बढ़त हासिल कर ली, जो मैच समाप्त होने तक नहीं बदली।

 

Read More ICC T20 World Cup के आधिकारिक गान के लिए तैयार पॉल और केस

 

Read More ICC T20 World Cup के आधिकारिक गान के लिए तैयार पॉल और केस

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित