कार के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार
अज्ञात बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी कारों के शीशे तोड़ दिए
महेश नगर थाना पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर सामान चोरी करने वाले 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने थाना महेश नगर, श्याम नगर और सोडाला में कार के शीशे तोड़े थे।
जयपुर। महेश नगर थाना पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर सामान चोरी करने वाले 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने थाना महेश नगर, श्याम नगर और सोडाला में कार के शीशे तोड़े थे। गिरफ्तार आरोपित रविन्द्र यादव (18) नंदपुरी सोडाला और शुभम शर्मा (20) गोपी विहार महेश नगर के रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) मृदुल कच्छावा ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि रात में अज्ञात बदमाशों ने नरेन्द्र नगर में घरों के बाहर खड़ी कारों के शीशे तोड़ दिए और वाहनों से सामान चोरी किया है। सूचना पर टीम ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए। मौके पर ही आशीष शर्मा समेत अन्य ने रिपोर्ट दी। एक टीम का गठन किया गया। टीम ने जांच कर आरोपी रविंद्र यादव और शुभम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
तीन थाना इलाके में तोड़ी गाड़ियां
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने रात में करीब डेढ़ घंटे के अंदर तीन थाना इलाके श्याम नगर, सोडाला और महेश नगर में 16 गाड़ियां तोड़ी थी। यह वारदात इन्होंने शराब के नशे में की। इन आरोपियों के तोड़ने से एक कार में करीब 24 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
Comment List