आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

दिन सामान्य है। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। लेकिन स्वयं के पुराने रोग उभर सकते है, खान पान पर नियंत्रण रखें।

मेष : दिन सामान्य है। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। लेकिन स्वयं के पुराने रोग उभर सकते है, खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति अब सुधरेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे।

वृष : स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी रहेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें।अधीनस्थों का व्यवहार सुधरेगा, व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा के लिए उन्नति के योग हैं। राज्यपक्ष से लाभ मिलेगा। आय से अधिक खर्च होने से मानसिक रूप से परेशानी रहेगी।

मिथुन : आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी समाप्त होगी। पेट संबंधी समस्या बनी रहेगी, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है।

कर्क : दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है।  माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार व शेयर बाजार में हानि की संभावना है। घर का तनाव का माहौल रहेगा। बुजूर्गों से व्यापार के संबंध में सलाह मशविरा अवश्य करें।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह : दिन सामान्य रहेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।व्यापार, शेयर बाजार व अन्य रोजगार के क्षेत्रों में आपकी उन्नति के कारण अधीनस्थों या गुप्त शत्रुओं से परेशानी हो सकती है।

Read More सप्ताहिक राशिफल 

कन्या : दिन अनुकूल है। मनवांचित सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मानसिक रूप से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने से मानसिक रूप से स्वयं को असहज महसूस करेगे। सावधानी रखें। बुजूर्गों की सलाह पर ध्यान दें।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला : दिन सामान्य रहेगा। शेयर बाजार से लाभ प्राप्त होगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। नौकरी में उन्नति प्राप्त होगी, नए पद प्राप्त होंगे। आय बढेगी। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी से छोटी मोटी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक : स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, खान पान पर नियंत्रण रखें। छोटे भाई व मित्रों से विवाद से बचें। माता व भाई के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राज्य पक्ष मजबूत है, राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे, अधीनस्थों से फायदा प्राप्त होगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।

धनु : स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। गुप्त धन प्राप्ति का योग है, आय में वृद्धि होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। पुराना रूका पैसा प्राप्ति के योग है। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम रहेगा। राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से लाभ।

मकर : मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे।पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। शेयर बाजार से लाभ होगा। धन की प्राप्ति होगी।

कुंभ : पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा।

मीन : मित्रों से अनबन रहेगी। यात्राओं को टाले। हादसे का योग है। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है। अधिक व्यय होने से मन विचलित रहेगा।धार्मिक यात्राओं का योग है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर
पिछले दो दिन से प्रदेश में चल रहा आंधी-बारिश का दौर आज थम जाएगा। अब अगले दो दिन आज और...
कांग्रेस ओबीसी विभाग के नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा
Congress List : झारखंड की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, गोड्डा से दीपिका सिंह मैदान में
गहलोत कल बाड़मेर-जैसलमेर, नागौर और सीकर लोकसभा क्षेत्रों में करेंगे प्रचार
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस मुख्यालय में औपचारिक कार्यक्रम
अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में आतंकवादियों की तरह हो रहा है व्यवहार : संजय सिंह
बिना किसी भेदभाव के मोदी सरकार ने 80 करोड़ देशवासियों को दिया मुफ्त राशन: मुख्यमंत्री