पाटीदार बनें IPL में शतक लगाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी

रजत पाटीदार का आईपीएल प्लेऑफ़ मैचों में पांचवां शतक

पाटीदार बनें IPL में शतक लगाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रजत पाटीदार प्लेऑफ़ मैचों में शतक लगाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। यह आईपीएल प्लेऑफ़ मैचों में पांचवां शतक है। रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ़ से प्लेऑफ़ में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबा•ा बन चुके हैं।

मुंबईआईपीएल मैचों का रोमांच चरम पर है। बुधवार को रजत पाटीदार की विस्फोटक बल्लेबाजी से जीत की बदौलत अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स से होगा। लेकिन इससे पहले बेगलुरु और पाटिदार के लिए अच्छी ख़बर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रजत पाटीदार प्लेऑफ़ मैचों में शतक लगाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। यह आईपीएल प्लेऑफ़ मैचों में पांचवां शतक है। रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ़ से प्लेऑफ़ में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन चुके हैं। इससे पहले आरसीबी के लिए प्ले ऑफ़ में सर्वश्रेष्ठ स्कोर क्रिस गेल का 89 था, जो उन्होंने 2011 में मुंबई इंडियंस के खलिाफ़ दूसरे क्वालीफ़ायर में बनाया था।

रजत आईपीएल प्लेऑफ़ में शतक लगाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी भी बन चुके हैं। 263.63 - यह पाटीदार की पारी में स्पिनरों के विरुद्ध स्ट्राइक रेट है, जो कि आईपीएल में चौथा सर्वाधिक है। उन्होंने रवि बिश्नोई और क्रुणाल पंड्या की 22 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 58 रन बनाए।यह आईपीएल 2022 में सातवां शतक था। इससे पहले 2016 में भी सर्वाधिक सात शतक लग चुके हैं।

Read More श्रीकांत स्विस ओपन सेमीफाइनल में, राजावत और जॉर्ज बाहर

 इस मैच में 400 रन बने, जो कि आईपीएल प्ले ऑफ़ मैचों में तीसरा सर्वाधिक है। 2014 के दूसरे क्वालीफ़ायर में 428 रन बने थे, जबकि 2016 के फ़ाइनल में यह आंकड़ा 408 रन था।यह चौथा सीान था, जब केएल राहुल ने टूर्नामेंट में 600 से अधिक रन बनाए। वह 2018, 2020 और 2021 में भी 600+ रन बना चुके हैं और ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाा हैं। क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर ने ऐसा तीन-तीन बार किया है।

Read More सिंधु, लक्ष्य और किदांबी स्विस ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे

Post Comment

Comment List

Latest News

झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
सुदेश कुमार महतो ने कहा कि एनडीए राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा। एक बार...
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी
अनदेखी के चलते लगभग 3 करोड़ के राजस्व की हानि
शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए गोविंदा, उत्तर पश्चिम मुंबई से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव