बोलिविया में भूस्खलन की चपेट में आने से 5 खनिकों की मौत

कोकापाटा शहर में हुआजचमायु समुदाय में त्रासदी का शिकार हुए लोग

बोलिविया में भूस्खलन की चपेट में आने से 5 खनिकों की मौत

मध्य बोलिविया में एक नदी के किनारे सोना निकालने का काम कर रहे श्रमिकों में से पांच की अचानक आए भूस्खलन की चपेट में आकर मौत हो गई।

बोलिविया। मध्य बोलिविया में एक नदी के किनारे सोना निकालने का काम कर रहे श्रमिकों में से पांच की अचानक आए भूस्खलन की चपेट में आकर मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने इसकी जानकारी दी। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल कोचाबम्बा विभाग के कोकापाटा शहर में हुआजचमायु समुदाय में त्रासदी का शिकार हुए लोगों की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच थी।

क्षेत्रीय पुलिस कमांडर ने कहा कि फाल्सुरी स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों को इसकी सूचना मिली। इसके बाद वे पुलिस के साथ मौके पर गए, जहां उन्होंने पांच शवों के दबे होने की पुष्टि की। कोचाबांबा सरकार के खनन सचिव एलुटेरियो गैलिंडो ने मलबे से निकालकर शवों को बरामद किया। उन्होंने कहा कि भूस्खलन आने के दौरान कुछ अन्य खनिक भागने में सफल रहे थे।

Post Comment

Comment List

Latest News