लद्दाख में नदी में गिरा सेना का वाहन

सात सैनिकों की मृत्यु हो गई

लद्दाख में नदी में गिरा सेना का वाहन

लद्दाख में तुरतुक के समीप सेना के एक वाहन के खाई श्योक नदी में गिरने से सात सैनिकों की मृत्यु हो गई और अन्य 19 सैनिक घायल हो गए। इनमें कई घायल हुए है।

श्रीनगर। लद्दाख में तुरतुक के समीप सेना के एक वाहन के खाई श्योक नदी में गिरने से सात सैनिकों की मृत्यु हो गई और अन्य 19 सैनिक घायल हो गए। इनमें कई घायल हुए है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा परतापुर और तुरतुक के बीच हुआ। 26 सैनिकों का एक दल अग्रिम ठिकाने की ओर जा रहा था। रास्ते में उनका वाहन फिसलकर श्योक नदी में गिर गया। सेना ने तत्काल राहत और बचाव का अभियान शुरू कर दिया था। घायलों को वहां से निकालकर चिकित्सा के लिए ले जाया गया।

मोदी ने व्यक्त किया दुख
पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि लद्दाख में हुए बस हादसे से आहत हूं, जिसमें हमने सेना के कई वीर जवानों को खो दिया। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायल जवानों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। इस हादसे से प्रभावित जवानों और उनके परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदना
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सैनिकों के लद्दाख हादसे पर संवेदना व्यक्त की है। गहलोत ने कहा कि यह जानकार दुख हुआ कि लद्दाख में एक हादसें में हमारी सेना के जवान की की मृत्यु हो गई। शोक संतप्त  परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। पूरा देश उनके साथ है और उनके दुख को साझा कर रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News