प्रदेश में देरी से आएगा मानसून

विशेषज्ञों के अनुसार मानसून 25 जून के आस-पास राज्य में आएगा

प्रदेश में देरी से आएगा मानसून

प्रदेश में इस बार मानसून पिछले साल की तुलना में देरी से आएगा। वर्ष 2021 में मानसून ने राज्य में 18 जून को दस्तक दी थी, लेकिन मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून 25 जून के आस-पास राज्य में आएगा।

जयपुर। प्रदेश में इस बार मानसून पिछले साल की तुलना में देरी से आएगा। वर्ष 2021 में मानसून ने राज्य में 18 जून को दस्तक दी थी, लेकिन मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून 25 जून के आस-पास राज्य में आएगा। मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार पिछले साल परिस्थिति अच्छी होने के कारण मानसून औसत समय से पहले आ गया था।

मौसम केंद्र नई दिल्ली ने 13 मई को जब फोरकास्ट किया था, तब केरल में मानसून के 27 मई को आने की संभावित तारीख घोषित की थी, लेकिन इस तारीख पर मानसून भारत में प्रवेश नहीं कर सका। ऐसे में केरल में मानसून के देरी से प्रवेश करने पर उसका असर राजस्थान में भी दिखाई देगा।

केरल में दस्तक देने के बाद ही मानसून के लिए अनुकूल स्थितियां बनेगी। हालांकि प्रारम्भिक तौर पर अब राजस्थान में पिछले साल की तुलना में देरी से आएगा मानसून।
- राधेश्याम शर्मा, निदेशक मौसम विभाग, जयपुर

Post Comment

Comment List

Latest News