आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

दिन सामान्य रहेगा। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है, स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ सकती है।

मेष : दिन सामान्य रहेगा। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है, स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ सकती है। खान पान पर नियंत्रण रखें। आय कम खर्च अधिक होने से मन बैचेन रहेगा। बुजूर्गों की सलाह मानें।

वृष : स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। आय में वृद्धि होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। अधीनस्थों का व्यवहार आपके प्रति सुधरेगा, जिससे व्यापार में भी सुधार होगा। लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें रक्तचाप की समस्या हो सकती है।

मिथुन : आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी व्यापारिक व धार्मिक यात्राओं का योग,मांगलिक या धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनेगे। खर्च पर नियंत्रण रखें, नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे।

कर्क : दिन उत्तम है।धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्य पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। संतान को कोई बडा पद प्राप्त हो सकता है। संतान प्राप्ति का भी योग है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह : दिन सामान्य रहेगा। मन अशांत रहेगा। नौकरी में बाधा, शेयर बाजार में हानि की संभावना है। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में हानि की संभावना। राजकीय मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, पुराना रोग उभर सकता है, चिकित्सकीय परामर्श लें।  

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या : दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में स्थिरता रहेगी। आय से अधिक खर्च होने से मन अशांत होगा। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में हानि की संभावना है। शेयर बाजार में सोच समझ कर निवेश करें। अपने व्यवसाय में बुजूर्गों की सलाह से समस्याओं का समाधान कर लेंगे।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला : तनाव भरा दिन होने से मानसिक रूप से थकावट महसूस करेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है, पुराना रोग उभर सकता है। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड़ सकता है, सावधानी रखे। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा। विवाद की स्थिति बनेगी।

वृश्चिक : स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शेयर बाजार में लाभ प्राप्त होगा। संतान को अच्छा पद प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए श्रेष्ठ समय है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु परास्त होंगे।

धनु : स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, समस्याओं का समाधान होगा। आय से अधिक व्यय होने से मन व्यथित रहेगा। घर में परेशानी का माहौल बनेगा। व्यापार में हानि हो सकती है।वाणी व व्यवहार में मधुरता रखें।  

मकर : मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जो भविष्य की नई योजनाओं को बनाएगी।

कुंभ : पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। यात्राओं से लाभ होगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। न्यायिक मामले भी पक्ष में हल होंगे।

मीन : मित्रों से अनबन रहेगी। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, अधीनस्थों को नियंत्रित कर लेंगे तथा व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। आय की स्थिति सुदृढ होगी। धार्मिक यात्राओं का योग है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित