राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- महंगाई का विकास जारी, अच्छे दिन देश पे भारी

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- महंगाई का विकास जारी, अच्छे दिन देश पे भारी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ने पर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि महंगाई का विकास जारी, 'अच्छे दिन' देश पे भारी, पीएम की बस मित्रों को जवाबदारी।

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों लगातार बढ़ोतरी से इनके दाम ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गए हैं। चारों महानगरों के अलावा कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए के प्रति लीटर के पार पहुंच गया है, जबकि डीजल की कीमतें भी शतक लगाने की ओर हैं। अब कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के दाम भी बढ़ गए हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि महंगाई का विकास जारी, 'अच्छे दिन' देश पे भारी, पीएम की बस मित्रों को जवाबदारी।

इससे पहले गुरुवार को उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल पर तंज किया। मनसुख मंडाविया को देश का नया स्वास्थ्य मंत्री बनाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि क्या इसका मतलब वैक्सीन की और कमी नहीं है? राहुल गांधी ने इसके साथ हैशटैग चेंज भी इस्तेमाल किया। बीते मंगलवार को भी कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि खाली जगह भरो। 'मित्रों' वाला राफेल है, टैक्स वसूली-महंगा तेल है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम-सरकारी बैंक की अंधी सेल है। सवाल करो तो जेल है। मोदी सरकार___है!

 

बता दें कि राहुल गांधी बीते कुछ समय से हर रोज ट्वीट के जरिए कोरोना वैक्सीन की कमी, वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा, खाद्य तेलों के दामों में बढ़ोतरी, बढ़ती महंगाई और राफेल डील के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार और प्रधानमंत्री मोदी को घेर रहे हैं।

Read More Congress List : झारखंड की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, गोड्डा से दीपिका सिंह मैदान में

Post Comment

Comment List

Latest News