झगड़ा करवाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगी है भाजपा : गहलोत

सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन भी लागू की

झगड़ा करवाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगी है भाजपा : गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने देश में पहली बार किसानों के लिए अलग से बजट पेश कर एक नई मिसाल कायम की है।

रेण। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने देश में पहली बार किसानों के लिए अलग से बजट पेश कर एक नई मिसाल कायम की है। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन भी लागू की गई हैं। वह नागौर के रेण कस्बे में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ रामस्नेही संप्रदाय की प्रधान पीठ रामधाम देवल में  चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों के समापन समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने हेलीपैड से सीधे रामधाम देवी पहुंचे, जहां ब्रह्मलीन हरिनारायण शास्त्री के नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने सीसी ब्लॉक, सीसी सड़क टीन शेड व मनरेगा अंतर्गत सीसी सड़क निर्माण का भी लोकार्पण किया।

भाजपा स्वार्थ सिद्ध करने में लगी
मुख्यमंत्री ने गत दिनों करौली व जोधपुर में हुए दंगों पर कहा कि भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। धार्मिक आयोजनों को राजनीतिक रंग दे रही है। हिंदू-मुसलमान में आपस में झगड़ा करवाकर भाजपा अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगी है। कांग्रेस के शासनकाल में करौली व जोधपुर में दंगे हुए। इस पर काबू पा लिया गया। उन्होंने लोगों का आपस में भाईचारा व प्रेम से रहने का संदेश दिया।  

महिलाओं को मुफ्त मिलेगा स्मार्ट फोन
उन्होंने कहा कि चिरंजीवी योजनाओं के तहत दस लाख का बीमा फ्री करवाया जाएगा। परिवार के मुखिया महिला को स्मार्टफोन फ्री दिया जाएगा, जिसमें इंटरनेट भी फ्री रहेगा। इंटरनेट से चिकित्सा, बिजली-पानी आदि के विभागों में शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।

चरण पादुकाओं को नमन
मुख्यमंत्री ने यहां ब्रह्मलीन पीठाचार्य डॉ. शास्त्री की चरण पादुकाओं की पूजा कर नमन किया। उन्होंने रामस्नेही संप्रदाय के संस्थापक आदि आचार्य दरियाव महाराज की समाधि पर भी मत्था टेका। मुख्यमंत्री ने रेण पीठाधीश्वर आचार्य सज्जनराम महाराज, नरेना पीठाधीश्वर गोपालदास महाराज, सिंहथल पीठाधीश्वर क्षमाराम महाराज, शाहपुरा पीठाधीश्वर रामदयाल महाराज, खेड़ापा पीठाधीश्वर पुरुषोत्तमदास महाराज सहित साधु-संतों का बधावणा लिया।

Read More चुनाव के पहले चरण में कई सीटें बनी हॉट, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस नेताओं के है अजीब हालात, चुनाव से दूरी कांग्रेस नेताओं के है अजीब हालात, चुनाव से दूरी
राजनीतिक प्रेक्षकों को वर्तमान राजनीतिक हालातों में भी राजस्थान कांग्रेस में गहलोत और पायलट गुट के बीच खींचतान नजर आती...
कश्मीर में यात्री वाहन के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत
सीरियाई में मिसाइलों को रोकने के कारण विस्फोट
Kota-Bundi Seat : कांग्रेस प्रत्याशी गुंजल और धारीवाल के बीच तकरार, धारीवाल बोले- अब आपको सेक्युलर बनना पड़ेगा
तेजस एमके-1ए ने भरी सफल उड़ान 
220KV जीएसएस में तकनीकी खामी, शहर में हुआ ब्लैक आउट
कबीर खान की वेबसीरीज द फॉरगॉटन आर्मी में शाहरूख खान ने फ्री में किया था काम