निर्मला सहरिया की गाड़ी में तोड़फोड़

युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया

निर्मला सहरिया की गाड़ी में तोड़फोड़

भंवरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। आक्रोशित सहरिया आदिवासी समाज के लोगों ने सड़क पर युवक का शव रखकर भंवरगढ़ गुना मार्ग पर दस घंटे तक जाम लगाए रखा।

बारां। भंवरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। आक्रोशित सहरिया आदिवासी समाज के लोगों ने सड़क पर युवक का शव रखकर भंवरगढ़ गुना मार्ग पर दस घंटे तक जाम लगाए रखा। समझाइश के लिए पहुंची क्षेत्रीय विधायक निर्मला सहरिया के साथ भी भीड़ ने धक्का-मुक्की कर दी है। विधायक की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। जानकारी अनुसार क्षेत्र के सहरिया बस्ती में हुई एक युवक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर शव रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया। गांव के ही रामसिंह सहरिया ने सरपंच अहेड़ी के साथ दुर्व्यवहार कर हाथापाई का प्रयास किया था। इसकी रिपोर्ट भंवरगढ़ थाने में कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने रामसिंह को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। वहां से उसे जमानत मिल गई और वह घर चला गया। सुबह रामसिंह मृत पाया गया। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सहरिया रामसिंह की मौत पुलिस की मारपीट से हुई है। थाना प्रभारी दलपत सिंह चौहान का कहना है कि जमानत के बाद रामसिंह अपने घर चला गया था। पुलिस ने उसके साथ किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं की।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेलवे: गर्मी में यात्रियों को सस्ती दरों पर उपलब्ध करवा रहा भोजन-पानी रेलवे: गर्मी में यात्रियों को सस्ती दरों पर उपलब्ध करवा रहा भोजन-पानी
यह सुविधा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के साथ मिलकर यात्रियों को विशेषकर अनारक्षित कोचों में सफर करने...
प्रदेश में तेज गर्मी का असर, जयपुर @ 38.6 डिग्री पहुंचा तापमान, 26 से बदलेगा मौसम
Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस