मोदी कैबिनेट के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों में टॉप पर राजनाथ सिंह

नौसेना की लड़ाकू क्षमताओं का निरीक्षण लिया था

मोदी कैबिनेट के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों में टॉप पर राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोदी कैबिनेट के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों में टॉप पर हैं। 2019 में उन्होंने फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी।

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोदी कैबिनेट के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों में टॉप पर हैं। 2019 में उन्होंने फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। उन्होंने अत्याधुनिक कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी आइएनएस खंडेरी में सवार होकर नौसेना की लड़ाकू क्षमताओं का निरीक्षण लिया था। आईएएनएस सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोदी कैबिनेट में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले मंत्री हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह सर्वेक्षण एनडीए सरकार के 8 साल पूरे होने पर किया गया था। इसमें एनडीए और गैर एनडीए मतदाताओं को शामिल किया गया था। इन मतदाताओं का मानना है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का प्रदर्शन बेहतरीन है।

इस सर्वेक्षण में कई पैरामीटर शामिल थे। सर्वेक्षण के अनुसार राजनाथ सिंह एनडीए और गैर एनडीए दोनों मतदाताओं में लोकप्रिय हैं। एनडीए मतदाताओं ने 8.36 स्कोर, जबकि विपक्षी मतदाताओं ने 7.03 स्कोर दिए थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुस्लिम मतदाताओं में भी लोकप्रिय है। राजनाथ सिंह ने मुस्लिम समुदाय के सामाजिक समूह में 6.3 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। हालांकि एससी एसटी के एक अन्य सामाजिक समूह में वह 7.63 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद रहे। आईएएनएस सी-वोटर के सर्वेक्षण के अनुसार सिख, ओबीसी और यूसीएच समूह के मतदाताओं के बीच भी रक्षा मंत्री बेहद लोकप्रिय हैं। आईएएनएस सी वोटर सर्वे के अनुसार राजनाथ सिंह ने सिख मतदाताओं में 8.48, ओबीसी में 8.05 और यूसीएच समुदायों में 7.70 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। राजनाथ सिंह की लोकप्रियता युवाओं में भी बढ़ रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग