कश्मीर में आतंकवादी विरोधी अभियान में 2 ढ़ेर

अभियान में 2 आतंकवादी मारे गए है

कश्मीर में आतंकवादी विरोधी अभियान में 2 ढ़ेर

पुलवामा में सुरक्षाबलों के आतंकवादी विरोधी अभियान में 2 आतंकवादी मारे गए है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना के बाद पुलवामा के गुंडीपोरा इलाके में संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया था।

कश्मीर। पुलवामा में सुरक्षाबलों के आतंकवादी विरोधी अभियान में 2 आतंकवादी मारे गए है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना के बाद पुलवामा के गुंडीपोरा इलाके में संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया था। उन्होंने बताया कि यहां आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों के फंसे होने जानकारी मिली थी।

सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू किया और एक विशेष स्थान पर पहुंचे, तो वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस ने बताया कि इससे पहले तड़के एक आतंकवादी को मार गिराया गया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद एक और आतंकवादी को ढ़ेर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मौके से दो एके राइफल बरामद हुई हैं। पुलिस ने ट्वीट किया कि पुलवामा मुठभेड़ अपडेट, एक और आतंकवादी मारा गया। दो एके रायफल बरामद हुई है। अभियान जारी है। कश्मीर में अलग-अलग आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान पिछले हफ्ते अलग-अलग जगहों पर 12 से अधिक आतंकवादी मारे गए है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित