राहुल गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा- उत्तर प्रदेश में हिंसा का नाम बदलकर मास्टरस्ट्रोक दिखा

राहुल गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा- उत्तर प्रदेश में हिंसा का नाम बदलकर मास्टरस्ट्रोक दिखा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में प्रखंड प्रमख के चुनाव में नामांकन के दौरान हिंसा तथा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है और कहा कि राज्य में अराजकता का माहौल है। राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में हिंसा का नाम बदलकर मास्टरस्ट्रोक रख दिया गया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में प्रखंड प्रमख के चुनाव में नामांकन के दौरान हिंसा तथा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है और कहा कि राज्य में अराजकता का माहौल है। राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में हिंसा का नाम बदलकर मास्टरस्ट्रोक रख दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने एक खबर की कटिंग भी पोस्ट की है जिसमे लिखा है उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रखंड प्रमुखों के चुनाव में 8 जुलाई को नामांकन के दौरान कन्नौज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव, गोरखपुर में हिंसा तथा महिलाओं के साथ महिला के साथ अभद्रता हुई।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, तब उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी। आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं। सरकार वही। व्यवहार वही। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें एक महिला को नामांकन के लिए जाने से जबरन रोकने के प्रयास हो रहा है और उसके साथ साथ अभद्रता की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

डांस ऑफ एनवी गाने पर फिर थिरकेंगी माधुरी-करिश्मा डांस ऑफ एनवी गाने पर फिर थिरकेंगी माधुरी-करिश्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर कलर्स चैनल के पॉपुलर शो डांस दीवाने में अपनी सुपरहिट फिल्म दिल तो...
मोदी ने उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर गरीबों का हक मारा : राहुल
अलास्का में नदी में गिरा विमान, लोगों से बचने का आग्रह
पीएचईडी शासन सचिव का जल भवन का आकस्मिक दौरा, लापरवाहों को दिए नोटिस
बीकानेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उस्मान गनी भाजपा से निष्कासित
पाकिस्तान में सैन्य अभियान में मारे गए 3 आतंकवादी, एक गिरफ्तार
Supreme Court ने ईवीएम-वीवीपैट पर चुनाव आयोग से मांगा स्पष्टीकरण