आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज

लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज

लीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित लाल सिंह चड्ढा में नागा चैतन्य और मोना सिंह की भी अहम भूमिका है।

फिल्म लाल सिंह चड्ढा अमेरिकी फिल्म फॉरेस्ट गम्प का रीमेक है।  फिल्म लाल सिंह चड्ढा को भारत के 100 से अधिक स्थानों पर शूट किया गया है। लाल सिंह चड्ढा में भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण हादसों जैसे इमरजेंसी, क्रिकेट विश्व कप, ऑपरेशन ब्लू स्टार, रथ यात्रा और कारगिल युद्ध आदि को दिखाया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News