वार्ड 42 उप चुनाव: हाथ का जन ने नहीं दिया साथ, खिला कमल

भाजपा प्रत्याशी रोमा लखवानी ने 235 मतों के अंतर से कांगे्रस उम्मीदवार मीना जैन को हराया

वार्ड 42 उप चुनाव: हाथ का जन ने नहीं दिया साथ, खिला कमल

आदर्श हत्याकाण्ड और कोमल की गिरफ्तारी ने बदली फिजां

भीलवाड़ा। नगर परिषद के वार्ड नंबर 42 के हुए उपचुनाव में आदर्श हत्याकांड और कोमल मेहता (जैन) की गिरफ्तारी प्रकरण के चलते भाजपा के कमल ने जीत का परचम फहरा दिया। लगभग 16 माह पूर्व हुए आम चुनाव में कांग्रेस के खाते में गई इस सीट पर भाजपा ने कब्जा जमाया। भाजपा प्रत्याशी रोमा लखवानी 235 वोटों से जीत गई। चालीस वर्षीय रोमा ने कांग्रेस उम्मीदवार 52 वर्षीय मीना जैन को सीधी टक्कर में परास्त कर दिया। दसवीं पास रोमा को 924 वोट मिले। जबकि पोस्ट ग्रेजुएट मीना को 689 वोटों से संतोष करना पड़ा। वहीं 20 मतदाताओं ने दोनों प्रत्याशियों को पसंद नहीं कर इवीएम पर नोटा बटन दबाया। राजकीय सीनियर हायर सेकंडरी स्कूल प्रताप नगर में आज सुबह 8 बजे रिटर्निंग अधिकारी एडीएम सिटी उत्तमसिंह शेखावत तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी भीलवाड़ा एसडीएम ओम प्रभा की देखरेख में मतगणना शुरू हुई। रविवार को हुए चुनाव में 3363 वोटों में से 1633 वोट पड़े थे। एक टेबल पर तीन राउंड में गिनती हुई। पहले व दूसरे राउंड में भाजपा की रोमा बढ़त बनाए रही। तीसरे राउंड में मीना ने बढ़त बनाई पर जीत नहीं सकी। परिणामों की घोषणा के बाद रिटर्निंग अधिकारी शेखावत  ने विजयी प्रत्याशी रोमा लखवानी को शपथ दिला निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान तहसीलदार असगर अली, विनोद झुरार्नी, किशोर लखवानी भी थे। वहीं मतगणना में कांग्रेस की तरफ से पूर्व पार्षद जितेंद्र दरियानी रहे। गौरतलब है कि वार्ड 42 में सर्वाधिक लगभग 850 वोट जैन समाज के हैं। मीना भी जैन समाज से ही हैं, पर आदर्श तापड़िया हत्याकांड और आदर्श को न्याय दिलाने के लिए दिए गए धरने में गत दिनों कोमल मेहता की भडकाऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तारी ने चुनाव के नतीजे बदल दिये। 

कांग्रेस नहीं रख सकी सीट बरकरार

नगर परिषद के 28 जनवरी 2021 को हुए आम चुनाव में वार्ड नंबर 42 कांग्रेस ने जीता था। तब वहां से कांग्रेस की वर्षा दरियानी ने भाजपा से सीधे मुकाबले में जया लुधानी को 74 वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल 1966 वोटों में से वर्षा ने 1008 जबकि जया ने 934 वोट हासिल किए थे। नोटा पर 24 वोट पड़े थे। वर्षा दरियानी का 4 जनवरी को निधन होने से हुए उप चुनाव में कांग्रेस यह सीट बरकरार नहीं रख सकी।

भाजपा का धरना बना जीत का कारण

Read More रामनवमी पर निकलेगी रामचन्द्र जी की शोभायात्रा

आदर्श तापड़िया हत्याकाण्ड के बाद भाजपा की ओर से किए गए धरने को जीत का कारण माना जा रहा है। हत्याकाण्ड के बाद से ही भाजपा के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट के आगे धरने पर बैठ गए थे। 

Read More मतदान में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए अभियान, महिलाओं ने नृत्य कर किया जागरुक

जिले में कांग्रेस के दो मंत्री फिर भी हार

Read More भाजपा का चुनाव की जीत को सोशल मीडिया कैंपेन, 9 हजार एक्सपर्ट जुटे

जिले में कांग्पस में अंदर ही अंदर चल रहे विवाद का खामियाजा भी इस हार में देखने को मिला। जिले के दो मंत्री होने के बाद भी जिले में कांगे्रस की स्थिति काफी बिगड़ती जा रही है। 

परिणामों के बाद शहरी सरकार की गणित

कुल वार्ड 70

भाजपा 32

कांग्रेस 21

निर्दलीय 17

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर
पिछले दो दिन से प्रदेश में चल रहा आंधी-बारिश का दौर आज थम जाएगा। अब अगले दो दिन आज और...
कांग्रेस ओबीसी विभाग के नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा
Congress List : झारखंड की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, गोड्डा से दीपिका सिंह मैदान में
गहलोत कल बाड़मेर-जैसलमेर, नागौर और सीकर लोकसभा क्षेत्रों में करेंगे प्रचार
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस मुख्यालय में औपचारिक कार्यक्रम
अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में आतंकवादियों की तरह हो रहा है व्यवहार : संजय सिंह
बिना किसी भेदभाव के मोदी सरकार ने 80 करोड़ देशवासियों को दिया मुफ्त राशन: मुख्यमंत्री