प्रदेश में समय से पहले होगी मानसून की एंट्री

13 जिलों में बारिश होने की भी संभावना हैं

प्रदेश में समय से पहले होगी मानसून की एंट्री

प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। दिल्ली मौसम केन्द्र के पूर्वानुमान के अनुसार इस बार राजस्थान में मानसून की एंट्री समय से पहले होगी और 15 से 20 जून के बीच प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून आ सकता है।

जयपुर। प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। दिल्ली मौसम केन्द्र के पूर्वानुमान के अनुसार इस बार राजस्थान में मानसून की एंट्री समय से पहले होगी और 15 से 20 जून के बीच प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून आ सकता है। मानसून प्रवेश करने के साथ ही 13 जिलों में बारिश होने की भी संभावना हैं। इनमें जयपुर सहित अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, टोंक, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं और सीकर जिले शामिल हैं। वहीं मौसम केन्द्र ने बाड़मेर, पाली, सिरोही, जालोर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में इस साल कम बारिश होने की आशंका जताई है। कोटा और जयपुर में मेहरबान होगा प्री मानसून मानसून से पहले प्री मानसून बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं 15 जून के बाद प्री-मानसून बारिश देखने को मिल सकती है। प्री-मानसून में जयपुर के अलावा, कोटा, बारां, झालावाड़, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा, भरतपुर, अलवर, करौली, धौलपुर इलाके में अच्छी बारिश का अनुमान है।

सामान्य से करीब आठ फीसदी ज्यादा बारिश का अनुमान
राजस्थान में औसतन 415 मिली लीटर बारिश हर साल होती है, लेकिन इस बार सामान्य से करीब आठ फीसदी अधिक बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने जो बारिश का अनुमान लगाया है वह 30 जिलों के लिए है। इनमें 13 जिलें ऐसे हैं, जहां सामान्य से ज्यादा बारिश होगी।

इधर गर्मी और लू ने किया बेहाल
वर्तमान समय की बात करें तो प्रदेश में फिलहाल गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। अधिकांश जिलों में तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। सबसे अधिक तापमान करौली में 44.7 डिग्री था। वहीं बीकानेर, धौलपुर और गंगानगर में भी दिन का तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आने वाले कुछ दिन अब गर्मी और लू के रूप में लोगों को सताएंगे। वहीं राजधानी जयपुर में भी भीषण गर्मी में बीच दिन का तापमान 41.8 डिग्री और बीती रात का तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News