दिल्ली में मानसून ने दी दस्तक: 1 घंटे की बारिश से कई जगह जलभराव और ट्रैफिक जाम, गर्मी से मिली राहत

दिल्ली में मानसून ने दी दस्तक: 1 घंटे की बारिश से कई जगह जलभराव और ट्रैफिक जाम, गर्मी से मिली राहत

चिलचिलाती धूप से परेशान दिल्लीवासियों को मंगलवार की सुबह मानसून की हो रही पहली बारिश ने गर्मी से राहत दी। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज सुबह से मानसून की झमाझम बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई जगह सड़कों पर पानी का जमाव देखा गया।

नई दिल्ली। चिलचिलाती धूप से परेशान दिल्लीवासियों को मंगलवार की सुबह मानसून की हो रही पहली बारिश ने गर्मी से राहत दी। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज सुबह से मानसून की झमाझम बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई जगह सड़कों पर पानी का जमाव देखा गया। दिल्ली में इस बार मानसून ने देरी से दस्तक दी है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 15 वर्षों में पहली बार दिल्ली में मानसून इतनी देरी से पहुंचा है। आम तौर पर यहां मानसून के 27 जून तक पहुंच जाता है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सुबह 7 से 8.30 बजे की कई इलाकों में तेज बारिश देखी गई। सफदरजंग में 2.5 सेमी, आयानगर में 1.3, पालम में 2.4 और रिज में 1.0 सेमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद मयूर विहार और अक्षरधाम में लंबा जाम लग गया। मेरठ एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी गईं। दिल्ली के सबसे व्यस्त रहने वाली सड़कों में एक एम्स फ्लाईओवर के नीचे पानी के भर जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, यहां जलजमाव के कारण कई गाड़ियां रेंगती हुई दिखीं। मौसम विभाग ने दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

कम वोटिंग से राजनीति दलों में मंथन का दौर शुरू, दूसरे चरण की 13 सीटों को लेकर रणनीति बनाने में जुटे कम वोटिंग से राजनीति दलों में मंथन का दौर शुरू, दूसरे चरण की 13 सीटों को लेकर रणनीति बनाने में जुटे
ऐसे में इस बार पहले चरण की सीटों पर कम वोटिंग ने भाजपा को सोचने पर मजबूर कर दिया है।...
भारत में नहीं चाहिए 2 तरह के जवान, इंडिया की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को करेंगे समाप्त : राहुल
बड़े अंतर से हारेंगे अशोक गहलोत के बेटे चुनाव, मोदी की झोली में जा रही है सभी सीटें : अमित 
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीज की मौत, फोर्टिस अस्पताल में प्रदर्शन
इंडिया समूह को पहले चरण में लोगों ने पूरी तरह किया खारिज : मोदी
प्रतिबंध के बावजूद नौलाइयों में आग लगा रहे किसान
लाइसेंस मामले में झालावाड़, अवैध हथियार रखने में कोटा है अव्वल