वैश्विक आपदा में ऑनलाइन शिक्षा बनी वरदान-डॉ ध्रुव सनाढ़य

ऑनलाइन शिक्षा में छात्र घर या किसी अन्य जगह से पढ़ते हैं, जो उनके लिए सबसे सुविधाजनक है।

वैश्विक आपदा में ऑनलाइन शिक्षा बनी वरदान-डॉ ध्रुव सनाढ़य

जयपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा के निजी सहायक डॉ ध्रुव सनाढ़य ने बताया कि शिक्षा लोगों के जीवन का एक अभिन्न रहा है। 1950 के दशक की तुलना में आज शिक्षा व्यापक रूप से विविध है क्योंकि शिक्षण विधियों में प्रगति और अन्य प्रमुख आविष्कार हुए हैं जो अधिक स्पष्ट शिक्षण तकनीकों को लागू करते हैं।

जयपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा के निजी सहायक डॉ ध्रुव सनाढ़य ने बताया कि शिक्षा लोगों के जीवन का एक अभिन्न रहा है। 1950 के दशक की तुलना में आज शिक्षा व्यापक रूप से विविध है क्योंकि शिक्षण विधियों में प्रगति और अन्य प्रमुख आविष्कार हुए हैं जो अधिक स्पष्ट शिक्षण तकनीकों को लागू करते हैं। विगत 2 सालों से पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है ऐसी परिस्थिति में ऑनलाइन शिक्षा छात्रों के लिए वरदान साबित हुआ है


ऑनलाइन शिक्षा में छात्र घर या किसी अन्य जगह से पढ़ते हैं, जो उनके लिए सबसे सुविधाजनक है। वे ऑनलाइन शिक्षण सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन शिक्षा में अध्ययन सामग्री टेक्स्ट, ऑडियो, नोट्स, वीडियो और इमेज हो सकती है। ऑनलाइन शिक्षा उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो किसी न किसी कारण से पारंपरिक शिक्षा पद्धति को प्राप्त नहीं कर सकते हैं। वर्तमान में लगभग 6.1 मिलियन कॉलेज छात्र ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में भाग ले रहे हैं, और यह संख्या लगभग 30 प्रतिशत सालाना बढ़ रही है। ऑनलाइन शिक्षा में आप विश्व के किसी भी टीचर से पढ़ सकते हैं। यह दूर दराज रहने वाले लोगो के लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं। अब आपको अच्छी गाइडलाइन और मटेरियल की कमी महसूस नहीं होगी।


इंटरनेट पर सभी प्रकार की बुक्स और क्लासेज मौदूद है बस आपको इंटरनेट और मोबाईल या लेपटॉप की आवस्यकता होती हैं।डॉ ध्रुव सनाढ़य ने बताया के ऑनलाइन शिक्षा के निम्नलिखित फायदे है जो इसे पसरम्परिक शिक्षा से भिन्न बनाते है।


1. शिक्षक के साथ नियमित संपर्क
ऑनलइन शिक्षा में आप कही भी टीचर के साथ जुड़ सकते है और शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। पहाड़ी इलाको में बरसात के मौसम में भूस्खन से रास्ता बंद हो जाता हैं जिसके कारण स्टूडेंट स्कुल कॉलेज नहीं जा पते। ऑनलाइन के माध्यम से यह समस्या दूर हो गयी हैं।

Read More दुनिया की सबसे तेज वृद्धि दर वाली अर्थव्यवस्था बना भारत : सीतारमण


2. बेहतर फ्लेक्सिबिलिटी
ऑनलाइन शिक्षा आपको किसी भी समय शिक्षा का अवसर प्रदान करता हैं। स्टूडेंट के पास जितने टाइम समय मिले वह उसी समय वीडियो ऑडियो के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर सकता हैं। साथ ही वीडियो को सेव करके रख भी सकता हैं ताकि वह रिवीजन भी कर सके। ऑनलाइन शिक्षा में आपके पास कई विकल्प होते है शिक्षा प्राप्त करने के लिए।

Read More केंद्रीय मंत्री अमित शाह का जयपुर में रोड शो आज 


3. प्रभावी शिक्षा
ऑनलाइन शिक्षण शिक्षकों को छात्रों को शिक्षा देने का एक प्रभावी तरीका प्रदान करता है। ऑनलाइन सीखने में वीडियो, पीडीएफ, पॉडकास्ट जैसे कई उपकरण हैं और शिक्षक इन सभी उपकरणों का उपयोग अपनी पाठ योजनाओं में कर सकते हैं। ऑनलाइन संसाधनों को शामिल करके पारंपरिक पाठ्यपुस्तकों का विस्तार किया जा सकता हैं।

4. किसी भी समय पर शिक्षा
ऑनलाइन शिक्षा में आपके पास समय की पांबदी नहीं रहती हैं आप जब चाहे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। आप कुछ भी सिख सकते है इंटरनेट में सभी जानकारी उपलब्ध होती हैं। जिसे आप पड़ना कहते हो। कई वेबसाइट है जो कोर्स उपलब्ध करते हैं। आप उसे ज्वाइन कर सकते हैं। ऑनलाइन शिक्षा के लिए कोई टाइम टेबल नहीं होता है। जबभी आपका मन करे उतने टाइम शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

Read More मुख्यमंत्री ने सरदारशहर में विशाल रामनवमी शोभायात्रा में की शिरकत

Post Comment

Comment List

Latest News