जापान को हरा भारत ने एशिया कप में जीता कांस्य

मलेशिया को हरा कोरिया ने जीता खिताब

जापान को हरा भारत ने एशिया कप में जीता कांस्य

जकार्ता। भारतीय हॉकी टीम ने हीरो एशिया कप के कांस्य पदक मुकाबले में जापान को बुधवार को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल कर लिया।

जकार्ता। भारतीय हॉकी टीम ने हीरो एशिया कप के कांस्य पदक मुकाबले में जापान को बुधवार को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के जीबीके एरिना में हुए इस मुकाबले में भारत ने राजकुमार पाल के गोल की बदौलत जापान को शिकस्त दी। राजकुमार ने पहले ही क्वार्टर में मैच का इकलौता गोल कर भारत को बढ़त दिला दी थी। दक्षिण कोरिया ने फाइनल में मलेशिया को 2-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं।


2017 में जीता था स्वर्ण
भारत को दूसरी बार एशिया कप में कांस्य पदक मिला है। इससे पहले उसने 1999 में मलेशिया को 4-2 से हराकर कांस्य जीता था। भारत सिर्फ 2009 में कोई पदक नहीं जीत पाया था। 1982, 1985, 1989 और 1994 में भारत ने रजत पदक जीता था, जबकि 1999 में कांस्य से संतोष करना पड़ा था। 2003 में पहली बार भारत को स्वर्ण मिला। उसके बाद 2007 में भी टीम ने इस प्रदर्शन को दोहराया। 2013 में रजत और 2017 में स्वर्ण मिला था। कुल मिलाकर भारत ने अब तक तीन बार स्वर्ण, पांच रजत और दो बार कांस्य अपने नाम किए हैं।

इसके बाद नहीं हुआ कोई गोल
दूसरे क्वार्टर में जापान को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह गोल नहीं कर सके। तीसरे क्वार्टर में भारत के लिए मनिंदर और सुनील ने अच्छे प्रयास किए लेकिन असफल रहे। चौथे क्वार्टर में जापान को फिर लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह इसका फायदा न उठा सकी। मैच 1-0 से जीतने के बाद मैन ऑफ द मैच से नवाजे गए भारतीय कप्तान बिरेंद्र लाकड़ा ने कहा कि यह काफी मुश्किल था। इस तरह के मैच के लिए खुद को प्रेरित करना मुश्किल है क्योंकि हम फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए थे।


जापान को 7 और भारत को मिले 2 पेनल्टी कॉर्नर
मैच में जापान को सात पेनल्टी कॉर्नर और भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन कोई भी टीम इन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी। भारत ने 11 बार जबकि जापान ने 10 बार विरोधी टीम के सर्किल को भेदने में सफलता हासिल की। मैच के अंतिम मिनट में भारत ने सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए भी एशिया कप का अपना दूसरा कांस्य पदक जीत लिया।


नौवें मिनट में राजकुमार ने दिलाई बढ़त
भारत और जापान के बीच ग्रुप स्टेज के मुकाबले में जापान ने 5-2 से जीत हासिल की थी, लेकिन बिरेंद्र लाकड़ा की टीम ने पिछले मैच को पीछे छोड़ते हुए पहले क्वार्टर की जोरदार शुरुआत की। भारत के लिये मंजीत ने बाएं फ्लैंक से हमला करते हुए पहला गोल करने की कोशिश की लेकिन जापान ने जैसे-तैसे अपना बचाव किया। लेकिन नौवें मिनट में राजकुमार पाल ने गोल करते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।

Read More ICC T20 World Cup के आधिकारिक गान के लिए तैयार पॉल और केस

Post Comment

Comment List

Latest News