अमेरिका में चर्च के पास गोलीबारी, तीन की मौत

मृतकों में दो महिलाओं और हमलावर

 अमेरिका में चर्च के पास गोलीबारी, तीन की मौत

अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए सांसदों से नए बंदूक नियंत्रण कानूनों को पारित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि इससे देश में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटनाओं की प्रवृत्ति को रोकने में मदद मिलेगी।

वाशिंगटन अमेरिका में आयोवा प्रांत के एमेस में स्थित कॉर्नरस्टोन चर्च के समीप गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गईं। मृतकों में दो महिलाओं और हमलावर शामिल है। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह रिपोर्ट दी। स्थानीय अखबार ने स्टोरी काउंटी के शेरिफ निकोलस लेनी के हवाले से बताया कि ऐसा लगता है कि संदिग्ध हमलावर भी गोलीबारी में मारा गया है।

अखबार की रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी की घटना गुरुवार रात चर्च की पार्किंग में हुई। उल्लेखनीय है कि पहले दिन ही अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए सांसदों से नए बंदूक नियंत्रण कानूनों को पारित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि इससे देश में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटनाओं की प्रवृत्ति को रोकने में मदद मिलेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News