आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

दिन उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। स्त्री विशेष से लाभ के योग। नए कार्य करने को मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ रहेगी।

मेष : दिन उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। स्त्री विशेष से लाभ के योग। नए कार्य करने को मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ रहेगी। नई योजनाओं के क्रियान्वयन से गुप्त शत्रु विचलित रहेंगे। स्थाई संपत्ति में वृद्धि होगी।

वृष : आय के साधन बढेंगे। वाणी में संयम रखें। बुजूर्गोंं से लाभ के आसार, उनका आशीर्वाद लेकर कार्य प्रारंभ करें। मित्रों से सावधान रहें। साझेदारी से बचें। यात्राओं का योग है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फिजूल खर्च से बचें। घर में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना।

मिथुन : संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। त्वचा रोग की संभावना, धूप से बचें। खान पान में नियंत्रण रखें। कारोबार में रूकावट आने से मन विचलित रहेगा। भावनाओं को नियंत्रण में रखें।  

कर्क : माता से वैचारिक मतभेद होने से परेशान रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। हादसे की संभावना है। वाणी में संयम रखें। समस्याओं का सामना करें, विवेकी बने रहें सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Read More मुंबई: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

सिंह : राजकीय पक्ष मजबूत होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल है। विदेश योग की संभावना है। इलेक्ट्रिोनिक्स के काम में लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। वाणी में संयम रखें। आपकी दूरदर्शिता के कारण परिणाम सुखद मिलेंगे।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या : आय कम खर्च अधिक होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। उधार लेने से बचें। साझेदारी में हानि की संभावना। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दुर्घटना का योग है। विरोधी परास्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अधीनस्थों से लाभ के अवसर मिलेंगे।

Read More घाना में कार हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की मौत

तुला : तनाव का माहौल रहेगा। कार्यों में विलंब होने से मानसिक परेशानी होगी। आय व्यय का संतुलन नहीं होगा। आर्थिक रूप से परेशानी रहेगी। प्रेम में धोखे की संभावना। परिवार पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मुकदमेबाजी से निजात मिलेगा।

वृश्चिक : तनाव से बचें। रक्त संबंधी रोग की संभावना, खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की बातों पर ध्यान ना दें, अन्यथा स्वयं को ही हानि होगी। कार्य बनने का समय है, परेशानी के बाद अब आप अपना कार्य बनाना प्रारंभ कर देंगे। राजनीतिज्ञों के लिए दिन उत्तम।

धनु : धार्मिक कार्यों से ध्यान हटेगा, मन खिन्न रहेगा। अकेलापन हावी रहेगा।अपने लिए कुछ आध्यात्मिक करने का प्रयास करें। आत्मीक बल प्राप्त करने का प्रयास करें, सफलता प्राप्त होगी।  मित्रों व संबंधियों के साथ समय व्यतीत करें। 

मकर : धार्मिक कार्य करेंगे। मन में उत्साह रहेगा। गुरूजनों से मुलाकात होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। हर तरह से अनुकूल समय है। चिंताएं समाप्त होगी। धन की आवक बनेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार। रोजगार प्राप्ति के योग है। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा।  

कुंभ : मानसिक अशांति रहेगी। आय कम व्यय अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। पेट संबंधी रोग संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखे। अन्यथा मुकदमे में फंस सकते हैं। अधीनस्थों से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संबंधियों से दूरी बनेगी।

मीन : मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय अच्छी बनी रहेगी, मन प्रसन्न रहेगा। समस्याएं समाप्त होगी। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। खानपान का ध्यान रखें।

Post Comment

Comment List

Latest News