अमेरिका में अस्पताल में चाकू से हमला

कई लोगों को चाकू मारे जाने की सूचना हैं

अमेरिका में अस्पताल में चाकू से हमला

अमेरिका में कैलिफोर्निया प्रांत के सबसे बड़े शहर लॉस एंजिलिस के एक अस्पताल में चाकू के हादसे में 3 लोग घायल हो गये। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी हैं।

लॉस एंजिलिस। अमेरिका में कैलिफोर्निया प्रांत के सबसे बड़े शहर लॉस एंजिलिस के एक अस्पताल में चाकू के हादसे में 3 लोग घायल हो गये। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी है। लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग (एलएपीडी) ने ट्वीट किया कि एनकिनो अस्पताल में कई लोगों को चाकू मारे जाने की सूचना हैं। बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है।

इस हादसे में घायल हुए दो नर्स और एक चिकित्सक का उपचार किया जा रहा है। लॉस एंजेलिस टाइम्स ने पुलिस के प्रमुख मिशेल मूर ने बताया कि संदिग्ध को एनकिनो अस्पताल में घेर लिया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News