पैरालंपिक चैम्पियन अवनि का फ्रांस जाने का टूटा सपना , नहीं मंजूर हुआ वीजा

अवनि ने खेल अधिकारियों से की मदद की मांग

पैरालंपिक चैम्पियन अवनि का फ्रांस जाने का टूटा सपना , नहीं मंजूर हुआ वीजा

पैरालंपिक चैम्पियन राइफल निशानेबाज अवनि लेखारा की फ्रांस में होने वाले चेटौरौक्स 2022 डब्ल्यूएसपीएस विश्व कप में हिस्सा लेने की उम्मीद तब टूट गई जब भारतीय पैरा निशानेबाजी दल का वीजा मंजूर नहीं हुआ।

दिल्ली पैरालंपिक चैम्पियन राइफल निशानेबाज अवनि लेखरा की फ्रांस में होने वाले चेटौरौक्स 2022 डब्ल्यूएसपीएस विश्व कप में हिस्सा लेने की उम्मीद तब टूट गई जब भारतीय पैरा निशानेबाजी दल का वीजा मंजूर नहीं हुआ। लेखरा ने शनिवार को अपने एस्कॉर्ट और कोच के लिए वीजा सुनिश्चित करने के लिए खेल अधिकारियों से मदद मांगी, क्योंकि उन्हें फ्रांस में 4 जून से शुरू होने वाले विश्व कप में भाग लेना था।

उन्होंने ट्वीट किया, ''मैं दुखी हूं, फ्रांस जाने में सक्षम नहीं हूं क्योंकि मेरी एस्कॉर्ट श्वेता जेवरिया और मेरे कोच राकेश मनपत का वीजा जारी नहीं किया गया है। सात जून का मैच मेरे लिये महत्वपूर्ण है। क्या कोई मदद कर सकता है?" भारतीय खेल प्राधिकरण ने लेखरा के जवाब में ट्वीट किया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि फ्रांस जाने वाले भारतीय पैरा शूटिंग दल के किसी वीजा को मंजूरी नहीं दी गई है। सभी वीजा सुरक्षित करने के लिए युवा मामले और खेल मंत्रालय और विदेश मंत्रालय द्वारा सभी प्रयास किए गए लेकिन दुर्भाग्य से इस बार प्रयास साकार नहीं हुए।

Read More कोटा में तीन बच्चे नदी में और सावर में दो तालाब में डूबे 

खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित

Read More उत्तराखंड में तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या

दो पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचने वाली 20 वर्षीय राइफल शूटर को 2021 में प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। लेखरा टोक्यो 2021 में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में शीर्ष सम्मान जीतकर पैरालंपिक स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला बन गयी थीं। इसके अलावा उन्होंने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन एसएच1 इवेंट में कांस्य पदक भी जीता था।

Read More रविन्द्र सिंह भाटी ने किया चुनाव लड़ने का एलान, बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर कैलाश चौधरी और उम्मेदाराम बेनीवाल से होगा मुकाबला

Post Comment

Comment List

Latest News