बादशाहत बरकरार: नडाल 14वीं बार बने फ्रेंच ओपन चैंपियन

नॉर्वे के कैस्पर रुड को एकतरफा अंदाज में 6-3,6-3, 6-0 से हराया

 बादशाहत बरकरार: नडाल 14वीं बार बने फ्रेंच ओपन चैंपियन

रेंच ओपन के निर्विवाद किंग और रौलां गैरो की लाल बजरी के बीच रोमांस बना हुआ है। नडाल ने नॉर्वे के कैस्पर रुड को रविवार को एकतरफा अंदाज में 6-3,6-3, 6-0 से हराकर 14वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीत लिया और इसके साथ ही उन्होंने अपने ग्रैंड स्लेम खिताबों की संख्या 22 पहुंचा दी।

पेरिस।  फ्रेंच ओपन के निर्विवाद किंग और रौलां गैरो की लाल बजरी के बीच रोमांस बना हुआ  है। नडाल ने नॉर्वे के कैस्पर रुड को रविवार को एकतरफा अंदाज में 6-3,6-3, 6-0 से हराकर 14वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीत लिया और इसके साथ ही उन्होंने अपने ग्रैंड स्लेम खिताबों की संख्या 22 पहुंचा दी।

कब-कब जीता कौनसा खिताब 
नडाल ने 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020, 2022 में कुल 14 बार फ्रेंच ओपन, 2009 और 2022 में आॅस्ट्रेलियन ओपन,  2008 और 2010 में विम्बलडन तथा 2010, 2013, 2017, 2019 में यूएस ओपन के खिताब जीते। वह फ्रेंच ओपन के फाइनल में जब भी पहुंचे, उन्होंने खिताब जीतकर ही दम लिया।  वह आज तक कभी फाइनल में नहीं हारे।  फिलिप चैटरियर कोर्ट पर पांचवीं सीड नडाल ने पहले दो सेट आसानी से 6-3, 6-3 से जीते और तीसरे सेट में उन्होंने आठवीं सीड रुड को एक भी गेम जीतने का मौका दिए बिना इसे 6-0 से निपटा दिया।

टक्कर भी नहीं दे पाए रूड
नॉर्वे के कैस्पर रुड  राफेल नडाल को ही अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने नडाल के साथ काफी ट्रेनिंग की है। इसके बाद भी 23 साल के रुड उन्हें टक्कर नहीं दे पाए। नडाल ने मुकाबले को 2 घंटे और 18 मिनट में ही लगातार सेटों में अपने नाम किया। दूसरे सेट में एक समय रुड 3-1 से आगे थे

लेकिन लगातार 5 गेम जीतकर नडाल ने सेट को अपने नाम किया। तीसरे सेट में रुड एक गेम भी नहीं जीत सके और उनका चैंपियन बनने का सपना टूट गया। राफेल नडाल ने 2005 में  यहां पहली बार खिताब जीता था। उसके बाद से वह 13 बार फ्रेंच ओपन के विजेता  चैंपियन बने। फ्रेंच ओपन क्ले कोर्ट पर खेला जाता है और इसी वजह से नडाल को क्ले कोर्ट के किंग के नाम से भी जाना जाता है।

Read More सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी-20 बल्लेबाज रैंकिंग में शीर्ष पर कायम

चैंपियन बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी 
खताब सिर्फ मार्गरेट कोर्ट (24), सेरेना विलियम्स (23) और स्टेफी ग्रॉफ (22) के नाम है।  राफेल नडाल ने 30 मेजर फाइनल में 22वीं जीत दर्ज की।  फेडरर और जोकोविच ने समान 31 बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में खेलते हुए समान 20-20 खिताब जीते हैं।  2022 नडाल के लिए सुनहरा साल रहा है।

Read More Candidates Chess Tournament : 17 वर्षीय गुकेश ने इतिहास रचते हुए विश्व शतरंज का जीता खिताब

इसी साल जनवरी में उन्होंने दानिल मेदवदेव को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था। 36 साल के राफेल नडाल फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। 50 साल पहले आंद्रे गिमेनो ने 34 साल की उम्र में खिताब अपने नाम किया था। अब नडाल ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Read More सुनील नारायण ने आगामी टी-20 विश्वकप में खेलने की संभावनाओं को किया खारिज

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें