अब पर्यटकों को बायोलॉजिकल पार्क में दिखाई देगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पक्षी ऐमू

आस्ट्रेलिया के राष्टÑीय पक्षी ऐमू को पार्क में किया शिफ्ट : टाइगर का बड़ा एनक्लोजर बना ऐमू का घर

अब पर्यटकों  को बायोलॉजिकल पार्क में दिखाई देगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पक्षी ऐमू

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रविवार को चिड़ियाघर से चार एमू को अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में शिफ्ट किया है। दुनिया का दूसरा बड़ा नोन फ्लाई बर्ड यानी (उड़ने में अक्षम) पक्षी की झलक अब चिड़ियाघर में नहीं,अभेड़ा बायलॉजिकल पार्क में देखने को मिलेगी।

कोटा। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रविवार को चिड़ियाघर से चार एमू को अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में शिफ्ट किया है।  दुनिया का दूसरा बड़ा नोन फ्लाई बर्ड यानी (उड़ने में अक्षम) पक्षी की झलक अब चिड़ियाघर में नहीं,अभेड़ा बायलॉजिकल पार्क में देखने को मिलेगी। वन्यजीव विभाग ने पार्क में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 4 एमू पक्षियों को  रविवार सुबह अभेड़ा स्थित बायलॉजिक  पार्क में शिफ्ट किए हैं। फिलहाल इन्हें सबसे बड़े टाइगर के एनक्लोजर में रखा गया है। 2 -2 के जोड़ों में एमू पक्षी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। बायोलॉजिकल पार्क के एसीएफ अनुराग भटनागर ने बताया कि अगस्त 2019 में  इन जोड़ों को जोधपुर के माछिया बायोलॉजिकल पार्क से कोटा चिड़िया घर लाए थे। लंबे समय ये  चिड़ियाघर में पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए थे। इसको मद्देनजर वन्यजीव विभाग ने अभेड़ा में शिफ्ट किया जिससे यहां भी ये पर्यटकों के आकर्षण केंद्र बन सकें।

बच्चों को पसंद है ऐमू
वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. कृष्नेंद्र सिंह नामा ने बताया कि एमू मूल रूप से आॅस्ट्रेलिया का रहने वाला पक्षी है। यह करीब चार से पांच फीट ऊंचा होता है। यह विश्व के नहीं उड़ऩे वाले पक्षियों में दूसरा सबसे बड़ा पक्षी है। यह शाकाहारी व कीटाहारी पक्षी है। इसे दाल, दलिया, बाजरा, चना चूरी, चावल व हरी सब्जी खासी पसंद है।  नर की अपेक्षा मादा बड़ी होती है। मादा को दोस्त बनाने के लिए इन्हें प्रतिद्वंद्वी नर से झगड़ा करना होता है। अपने मजबूत पैरों से गड्ढ़ा खोदकर आशियाना बनाता है। नर एमू भूरा तो मादा मटमैली होती है। इनकी चोंच मजबूत व लंबी होती है।

जोड़ा बनने के बाद जिंदगी भर निभाते हैं साथ
मादा एमू की खासियत पत्नीव्रता पक्षी के रूप में भी जानी जाती है।  एक बार जोड़ा बनने के बाद नर व मादा जिंदगी भर साथ- साथ रहते हैं। दूसरी मादा एमू की तरह झांकता तक नहीं है। जंगल में ये पक्षी समूह में रहना पसंद करते हैं।

बच्चे के पालन-पोषण की जिम्मेदारी नर निभाता है
विशेषज्ञ नामा ने बताया कि  नर ऐमू की सबसे बड़ी खासियत बच्चे के प्रति पिता की तरह जिम्मेदारी निभाना है। मादा पक्षी के एक बार अंडे देने के बाद अंडे को सहेजना से लेकर बच्चे निकलने तक देखभाल करने की सारी जिम्मेदारी नर एमू की होती है। इसके अलावा बच्चों का पालन-पोषण भी पिता की तरह यही करता है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी