महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: डोटासरा के नेतृत्व में निकाली साइकिल रैली, पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने की मांग

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: डोटासरा के नेतृत्व में निकाली साइकिल रैली, पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने की मांग

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के तहत जयपुर तथा प्रदेश के अन्य कई जगहों पर साइकिल रैली निकालकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। राजधानी जयपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई, जो अल्बर्ट हॉल से लेकर गांधी सर्किल तक गई।

जयपुर। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के तहत जयपुर तथा प्रदेश के अन्य कई जगहों पर साइकिल रैली निकालकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। राजधानी जयपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई, जो अल्बर्ट हॉल से लेकर गांधी सर्किल तक गई। इस अवसर पर डोटासरा ने महंगाई के लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वह महंगाई दूर करने के वादे को लेकर सत्ता में आई थी, लेकिन आज 7 साल बाद भी उसने महंगाई पर अंकुश लगाने का कोई प्रयास नहीं किया और पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, दाले सहित अन्य खाद्य सामग्री के भाव आसमान छूने से आम लोग परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र में मनमोहन सिंह सरकार के समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव 145 डालर प्रति बैरल होने पर देश में पेट्रोल के भाव 50-52 रुपए हुआ करते थे जबकि अब मोदी सरकार के समय कच्चे तेल के भाव घटकर 50-55 डालर प्रति बैरल होने के बावजूद पेट्रोल की कीमत 105-106 रुपए प्रति लीटर हैं। दालों के भावों में भी पिछले 6 महीनों में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं। सिलेण्डर के भाव 850 रुपए पहुंच गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर जनता से किया कोई वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब इस सरकार से लोगों का विश्वास उठ गया है और वर्ष 2024 के चुनाव में इसका सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब भी सरकार के ढाई साल पड़े हैं और उसे जनता के हित में कुछ कदम उठाने चाहिए। डोटासरा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस महंगाई को लेकर अभियान चला रही हैं और शनिवार को जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से लेकर शहीद स्मारक तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी।

ये नेता हुए रैली में शामिल
रैली करीब पौने आठ बजे के आसपास शुरू हुई, जो दस मिनट में गांधी सर्किल तक पहुंच गई। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में हुई साइकिल रैली में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, सालेह मोहम्मद और विधायक कृष्णा पूनिया, संयम लोढा, मनोज मेघवाल, रफीक खान, वरिष्ठ नेता राजीव अरोडा, सुरेश चौधरी, मुमताज मसीह ,पुष्पेन्द्र भारदाज, ललित तूनवाल,जसवंत गुर्जर सहित कई मंत्री और अन्य विधायक भी पहुंचे और साइकिल चलाई। सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी, अमीन कागजी नहीं आए।

कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ कार्यकर्ताओं ने तख्तियों पर पोस्टर लगा रखे थे। इसमें पिछले 7 साल के दौरान बढ़ी पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों को बताया गया था। रैली के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जाहिर किया और महंगाई और मोदी का विरोध किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग