कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन

प्रोक्टर बोर्ड के पदाधिकारियों को हटाए जाने की मांग

कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन

महारानी कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़छाड के विरोध में एनएसयूआई ने राजस्थान विश्वविद्यालय में विरोध-प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राएं भी शामिल हुई।

जयपुर। महारानी कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़छाड के विरोध में एनएसयूआई ने राजस्थान विश्वविद्यालय में विरोध-प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राएं भी शामिल हुई। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने महारानी कॉलेज की प्राचार्य, प्रोक्टर बोर्ड के पदाधिकारियों को हटाए जाने की मांग की। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय के बाहर धरना दिया और इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति चेंबर के अंदर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए।

एनएसयूआई के राजस्थान विवि ईकाई अध्यक्ष अमरदीप परिहार ने कहा कि संबंधित थाने के थानाधिकारी को मनचलों पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप में हटाया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज में महिला कॉन्स्टेबल और महिला गार्ड नियुक्त किए जाने की भी मांग की। प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने कहा कि कॉलेज में  सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए, जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने मनचलों की शिकायत करने वाली छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित किए जाने की मांग की। प्रदर्शन कर रही छात्राओं और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहले भी कई बार छात्राओं ने कॉलेज और विवि को आए दिन यहां होने वाली मनचलों की हरकतों से अवगत कराया है, लेकिन किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की। छात्राओं ने आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व हुऐ हादसे को लेकर उन्होंने तीन जून को दोपहर एक बजे परिवाद दर्ज करवाया था, लेकिन प्रशासन ने न्यायसंगत कार्रवाई नहीं की।

Post Comment

Comment List

Latest News

किरोड़ी मीणा के साथ गीत गाते हुए वोट डालने पहुंची महिलाएं किरोड़ी मीणा के साथ गीत गाते हुए वोट डालने पहुंची महिलाएं
मीणा ने बड़ी संख्या में एक साथ ग्रामीणों को एकत्रित कर मतदान केंद्र पर वोट डलवाया। दौसा लोकसभा क्षेत्र में...
वोट बैंक के लिए आस्था को खारिज कर रहा है इंडिया गठबंधन : मोदी
भजनलाल शर्मा ने मतदान केन्द्र पर डाला वोट, पोलिंग कांउटर पर कार्यकर्ताओं से की चर्चा
इजरायल ने ईरान पर किया मिसाइल हमला, शहरों में उड़ानें निलंबित 
रामगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर में सरेआम बनी 2 किमी सड़क, अधिकारियों को होश तक नहीं
मणिपुर में फायरिंग के कारण मतदान बाधित, ईवीएम की नष्ट
सुरक्षा व्यवस्था : 5 राज्यों की सीमाओं पर बनाई 225 चैक पोस्ट