खेलो इंडिया यूथ गेम्स मे किरण ने डिस्कस थ्रो में जीता गोल्ड

माधवेन्द्र और सुमित ने जीती चांदी

खेलो इंडिया यूथ गेम्स मे किरण ने डिस्कस थ्रो में जीता गोल्ड

एथलीट किरण ने हरियाणा के पंचकुला में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बुधवार को राजस्थान के लिए स्वर्णिम सफलता हासिल की। एथलेटिक्स में आज राजस्थान के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते

जयपुर। एथलीट किरण ने हरियाणा के पंचकुला में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बुधवार को राजस्थान के लिए स्वर्णिम सफलता हासिल की। एथलेटिक्स में आज राजस्थान के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। किरण ने महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।किरण ने अपने चौथे प्रयास में 48.21 मीटर की दूरी नापते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

पंजाब की अर्शदीप कौर ने 44.92 मीटर के साथ रजत और दिल्ली की अनीषा ने 43.91 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा में राजस्थान की नीतू कुमारी (42.48 मीटर) ने चौथा स्थान अर्जित किया। राजस्थान के दल नायक रणविजय सिंह के अनुसार एथलेटिक्स में राजस्थान का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले मंगलवार को सुसमिता ने लम्बी कूद स्पर्धा में स्वर्ण जीता था।

सुमित को डिस्कस थ्रो में रजत पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में राजस्थान को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। राजस्थान के सुमित कुमार ने अपने पहले ही प्रयास में 54.74 मीटर दूर डिस्कस फेंका और रजत पदक के हकदार बने। हालांकि सुमित के इसके बाद सभी पांच प्रयास विफल रहे। पंजाब के शुभकुमारन सिंह ने 60.76 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उत्तर प्रदेश के अनुराग पटेल ने 55.15 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

माधवेन्द्र ने बाधा दौड़ में जीती चांदी
राजस्थान को दिन का तीसरा पदक पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में मिला। राजस्थान के माधवेन्द्र सिंह शेखावत ने 13.66 सैकंड में दौड़ पूरी कर रजत पदक हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक मेजबान हरियाणा के मोहित के नाम रहा, जिन्होंने 13.62 सै. में दौड़ पूरी की। ओडिशा के ग्रेसोन लीवा (13.68 सै.) ने कांस्य पदक हासिल किया।

Read More कांग्रेस ओबीसी विभाग के नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा

Post Comment

Comment List

Latest News