रोटरी के जरिए लोगों को दी जा सकती हैं सेवाएं : अशोक

रोटरी क्लब साउथ ने ये कार्य कर के दिखाया

रोटरी के जरिए लोगों को दी जा सकती हैं सेवाएं : अशोक

जिस क्लब की फेलोशिप अच्छी होती है, वह सदैव आगे बढ़ता रहता है। रोटरी क्लब जयपुर साउथ ने ये कार्य कर के दिखाया है। क्लब ने हर चुनौतियों को स्वीकार करते हुए पौधरोपण, रक्तदान शिविर, वैक्सीनेशन कैम्प सहित अन्य क्षेत्रों में अच्छे कार्य किए हैं।

जयपुर। जिस क्लब की फेलोशिप अच्छी होती है, वह सदैव आगे बढ़ता रहता है। रोटरी क्लब जयपुर साउथ ने ये कार्य कर के दिखाया है। क्लब ने हर चुनौतियों को स्वीकार करते हुए पौधरोपण, रक्तदान शिविर, वैक्सीनेशन कैम्प सहित अन्य क्षेत्रों में अच्छे कार्य किए हैं। ये कहना था रोटरी प्रांत 3054 के प्रांतपाल अशोक मंगल का। उन्होंने जेएलएन मार्ग स्थित होटल क्लार्क आमेर में रोटरी क्लब जयपुर साउथ की आम सभा में ये बातें कही। कार्यक्रम में अशोक मंगल ने कहा कि रोटरी के जरिए जनमानस तक पहुंचा जा सकता है और अपनी सेवाएं दी जा सकती हैं। उन्होंने शिक्षा और पर्यावरण सुरक्षा पर भी बल दिया। प्रांतपाल अशोक ने रोटरी क्लब जयपुर साउथ द्वारा किए गए कार्यों का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष हर्ष चौधरी ने अपने कार्यकाल के दौरान पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और परिंडे लगाना सहित विभिन्न कार्यो का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं कराई। क्लब में इस दौरान सर्वाधिक सदस्य बनाए गए। सभा में उपस्थित प्रांतपाल अशोक मंगल, प्रांत 3054 की प्रथम महिला पुष्पा मंगल, सह प्रांतपाल ओम प्रकाश गुप्ता और सह प्रांतपाल कामिनी माथुर को स्मृति चिन्ह भेंट किए। क्लब के सदस्य भी मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News