टूटा भारत का विश्व रिकॉर्ड का सपना

डुसेन-मिलर के विस्फोटक अर्द्धशतक, 7 विकेट से जीत दर्ज की

टूटा भारत का विश्व रिकॉर्ड का सपना

रैसी वान डेर डुसेन (75) और डेविड मिलर (64) की विस्फोटक पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को हुए पहले टी-20 मुकाबले में भारत को पांच गेंद शेष रहते सात विकेट से मात देकर उसका विश्व रिकॉर्ड बनाने का सपना तोड़ दिया।

नई दिल्ली। रैसी वान डेर डुसेन (75) और डेविड मिलर (64) की विस्फोटक पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को हुए पहले टी-20 मुकाबले में भारत को पांच गेंद शेष रहते सात विकेट से मात देकर उसका विश्व रिकॉर्ड बनाने का सपना तोड़ दिया।  अफगानिस्तान-रोमानिया जीत चुके हैं 12-12 मैच  दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवर में ही तीन विकेट पर 212 रन बनाकर भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत इस समय लगातार टी-20 मैच जीतने के मामले में अफगानिस्तान और रोमानिया की बराबरी पर है। तीनों टीमों ने लगातार 12-12 मैच जीते हैं। यदि भारत यह मैच जीतता तो वह लगातार टी-20 मैच जीतने में नया विश्व रिकॉर्ड बनाता, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने उसकी उम्मीदों को पूरा नहीं होने दिया।  दक्षिण अफ्रीका को दिया 212 का लक्ष्य  भारत के 211 रन का जवाब देते हुए दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान तेम्बा बावुमा को मैच के तीसरे ओवर में ही खो दिया।

भुवनेश्वर कुमार ने बावुमा को महज 10 रन पर रिषभ पंत के हाथों लपकवाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ड्वेन प्रिटोरियस ने 29(13) रन की विस्फोटक पारी खेली। प्रिटोरियस ने अपनी पारी में चार छक्के और एक चौका लगाया जिसकी बदौलत अफ्रीका ने 4.3 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिये। दक्षिण अफ्रीका ने पांच ओवर में 60 रन बनाए। इससे भारत पर दबाव बन रहा था, लेकिन हर्षल पटेल ने छठे  ओवर में सिर्फ एक रन देकर प्रिटोरियस का महत्वपूर्ण विकेट लिया और पावरप्ले में अफ्रीका को 61 रन पर रोक दिया।  आठवें ओवर में जब अफ्रीका 81/2 पर थी तब क्विंटन डि कॉक (22) भी आउट हो गये। इसके बाद अफ्रीका की पारी थम गई और उन्हें 100 रन तक पहुंचने में 11.5 ओवर लग गये।  अफ्रीका को नौ ओवर में जीत के लिये 120 रन चाहिये थे, तभी डेविड मिलर ने पारी का गियर बदला और उनकी टीम ने अगले चार ओवर में 56 रन जोड़े। यहां से मिलर-डुसेन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मैच अपने नाम कर लिया। अय्यर ने छोड़ा डुसेन का कैच मैच के 16वें ओवर में श्रेयस अय्यर ने आवेश खान की गेंद पर रैसी वान डर डुसेन का कैच छोड़ा, जो भारत को अंतत: महंगा साबित हुआ। डुसेन ने 46 गेंदों पर नाबाद 75 रन की मैच विजयी पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाये, जबकि मिलर ने चार चौके और पांच छक्कों की बदौलत 31 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाये। 

 स्कोर बोर्ड
भारत पारी :    रन गेंद 4   6
इशान को. ट्रिस्टन बो. महाराज 76   48 11    3
रुतुराज को. बवुमा बो. पार्नेल  23  15      0 3
श्रेयस बो. प्रिटोरियस    36    27   1   3
पंत को. दुसेन बो. नॉर्त्जे    29   16    2    2
हार्दिक अविजित    31   12 2 3
कार्तिक अविजित    1    2    0    0 1 2 0 0
अतिरिक्त :15   
कुल : 20 ओवर में 4 विकेट पर 211 रन
विकेट पतन : 1-57 (रुतुराज), 2-137 (इशान), 3-156 (श्रेयस), 4-202 (पंत).
गेंदबाजी : महाराज 3-0-43-1, रबादा 4-0-35-0, नॉर्त्जे 4-0-36-1, पार्नेल 4-0-32-1, शम्सी 2-0-27-0, प्रिटोरियस 3-0-35-1.

 

दक्षिण अफ्रीका पारी :     रन    गेंद   4   6
डी कॉक को. इशान बो. अक्षर    22 18 3 0
बावुमा को. पंत बो. भुवनेश्वर    10 8 2 0
प्रिटोरियस बो. हर्षल पटेल    29 13 1 4
डुसेन अविजित    75 46 7 5
मिलर अविजित    64    31    4    5 64 31 4 5
अतिरिक्त :    12   
कुल : 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 212 रन।
विकेट पतन : 1-22 (बवुमा), 2-61 (प्रिटोरियस), 3-81 (डी कॉक).
गेंदबाजी : भुवनेश् वर 4-0-43-1, आवेश 4-0-35-0, चहल 2.1-0-26-0, हार्दिक 1-0-18-0, हर्षल 4-0-43-1, अक्षर 4-0-40-1.
प्लेयर आॅफ द मैच :  डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका)



















Read More चेन्नई सपुर किंग्स ने कॉन्वे की जगह ग्लीसन को किया टीम में शामिल

Post Comment

Comment List

Latest News

चांदी 500 रुपए और सोना 300 रुपए सस्ता चांदी 500 रुपए और सोना 300 रुपए सस्ता
मुनाफा वसूली के कारण गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही। जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 500 रुपए कम...
इराक में 11 आईएस आतंकवादियों को दी फांसी, अभी भी बड़े पैमाने पर छिपे 
दूसरे फेज में निष्क्रिय रहे कांग्रेसियों की रिपोर्ट मांगी, शहरी क्षेत्रों में प्रचार पर बढाया जोर
जदयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या
ब्राजील में टक्कर के बाद वाहन में लगी आग, 4 लोगों की मौत
2nd Phase वाले लोकसभा क्षेत्रों में अब तक दो लाख 21 हजार से अधिक कार्मिक कर चुके हैं मतदान
तेलंगाना में बस से टकराई अनियंत्रित बाइक, 10 लोगों की मौत